Move to Jagran APP

राहत को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

बाढ़ राहत की सूची बनाने में हो रही धाधली के खिलाफ शुक्रवार को कुढ़नी के केरमा रघुराम एवं किनारु-झिकटी में पीड़ित परिवारों ने रोड जाम कर सड़क पर बवाल काटा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:11 AM (IST)
राहत को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर काटा बवाल
राहत को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

मुजफ्फरपुर: बाढ़ राहत की सूची बनाने में हो रही धाधली के खिलाफ शुक्रवार को कुढ़नी के केरमा रघुराम एवं किनारु-झिकटी में पीड़ित परिवारों ने रोड जाम कर सड़क पर बवाल काटा। प्रदर्शनकारी राहत सूची में धाधली का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन को लेकर पदमौल -कच्ची पक्की सड़क मार्ग कई घटों तक जाम रहा। रोड जाम की जानकारी मिलते ही सीओ रंभू ठाकुर जामस्थल पर पहुंचे जहां लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। कुढ़नी पुलिस ने वहां पहुंच कर सीओ को मुक्त कराया। राघवेंद्र कुमार सिंह, दशरथ माझी, रेणु पासवान, रामा माझी आदि ने बताया कि पीड़ितों की सूची में घोर धाधली हुई है। बिचौलिया हावी है। जिनके घर में बाढ़ का पानी नहीं घुसा है उनका भी नाम सूची में दर्ज है। पंसस प्रतिनिधि अजय चौधरी, संतोष कुमार आदि के समझाने पर रोड जाम हटाया गया। उधर, सीओ ने रोड जाम को लेकर कुढ़नी थाने में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। किनारु-झिकती रोड जाम मामले में दो से तीन सौ अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। वहीं, केरमा रघुराम रोड जाम मामले में राघवेंद्र कुमार सिंह समेत दो सौ अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। सीओ ने कहा है कि सूची निर्माण में धाधली नहीं हुई है। लोगों को राघवेंद्र कुमार द्वारा कोगुमराह किया गया है।

loksabha election banner

पशु शेड निर्माण में अनियमितता के खिलाफ धरना

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के तत्वावधान में संगठन प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में औराई प्रखंड अंतर्गत पशु शेड निर्माण में भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना का आयोजन रामपुर स्थित मंदिर में किया गया। धरने को को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव अंजनी पराशर ने कहा कि पूरे प्रखंड में जैसे नल जल योजना में भ्रष्टाचार है, उसी प्रकार पशु शेड के नाम पर 50-50 हजार रुपये की उगाही हो रही है। वहीं सरकारी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मिलकर राशि की लूट कर रहे हैं। मनीष कुमार ने कहा कि इस योजना का लाभ प्रखंड में जिन पशुपालकों एवं किसानों को मिलना चाहिए, उन्हें नहीं मिल रहा है और सब पैसे की उगाही कर रहे हैं। जानकारी देने पर भी पदाधिकारी कोई संज्ञान नहीं लेते जिसे हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर डीएम इसपर अविलंब संज्ञान लेकर इस लूट पर रोक एवं जाच नहीं कराते हैं तो राजपा प्रखंड में तालाबंदी को विवश होगी। मौके पर किसान झमन सिंह, रामाधार शाही, महेंद्र शाही, विमल शाही, संजीत कुमार, अमरजीत कुमार, मनीष कुमार ठाकुर, दिनकर कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.