यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Top Muzaffarpur News of the day, 21th June 2019,AES से चार और बच्चों की मौत, फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों को बनाया निशाना, दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, महिला की पीटकर हत्या, हजारों लोगों ने किया योग
Top Muzaffarpur News of 21th June 2019। शाम छह बजे तक की मुजफ्फरपुर की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Top Muzaffarpur News of 21th June 2019। शाम छह बजे तक की मुजफ्फरपुर की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
एईएस से पीडि़त चार और बच्चों ने तोड़ा दम, 12 भर्ती
मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का कहर जारी है। पीडि़त बच्चों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। नए मरीजों के आने का क्रम भी बरकरार है। एसकेएमसीएच में शुक्रवार की सुबह चार और बच्चों की मौत हो गई, जबकि 12 नए मरीजों को भर्ती किया गया। इधर, केजरीवाल अस्पताल में भी दो बच्चों को लाया गया। मरने वाले बच्चों की पहचान शिवानी कुमारी, सोनी खातून, साजिदा खातून और प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। इस मौसम में एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल मिलाकर 135 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, 502 भर्ती कराए जा चुके हैं। आज सुबह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष एसकेएमसीएच पहुंचे। उन्होंने पीआइसीयू का निरीक्ष कर पीडि़त बच्चों का हाल जाना।
फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों को बनाया निशाना, एक को गोली मारी
मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र और तुर्की ओपी इलाके में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कम्पनी के दो कर्मियों को निशाना बनाया। तुर्की ओपी इलाके में एक कर्मी से हथियार के बल पर 52 हजार रुपये लूट लिए गए। वही बोचहां थाना इलाके में एक कर्मी को गोली मारकर 30 हजार रुपये लूट लिए गए। गोली से घायल कर्मी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बोचहां में की घटना में जख्मी कर्मी मधुबनी के परवलपुर के सुखदेव साह का पुत्र गौतम गुप्ता (30) बताया गया है। अपराधियों ने गोली मारकर लगभग 30 हजार नकदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल व अन्यु सामान लूट लिया।
दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म (सीतामढ़ी)
सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ युवकों ने दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गांव से सटे खेत में दोनों लड़कियों को ले जाकर हाथ पांव बांध दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस वारदात को अंजाम देने के साथ वीडियो भी बना डाला। बाद में वीडियो के जरिए दोनों बहनों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिए। लडकियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिजन जब शिकायत दर्ज कराने कन्हौली थाने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने एससी-एसटी थाने का मामला बता भगा दिया। सीतामढ़ी एससी-एसटी थाने गई तो थानेदार के छुट्टी पर रहने की बात कह कर महिला थाना जाने की बात कही गई। तीन दिनों से थानों का चक्कर काट रही पीड़ित बहने और परिजन शुक्रवार को वीडियो फूटेज के साथ महिला थाना पहुंच इंसाफ की गुहार लगाई।
आपसी विवाद में महिला के साथ जमकर मारपीट, मौत (शिवहर)
आपसी विवाद में महिला के साथ जमकर मारपीट की गई। उसे लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना पिपराही थानांतर्गत धनकौल गांव में गुरुवार देर रात करीब बारह बजे की बताई गई है। मृत महिला बचनी देवी (55) है जो रामप्रसाद साह की पत्नी थी। सूचना पर पहुंची पिपराही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा। पुलिस ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए धनकौल निवासी इनरजीत राय, कृष्ण राय एवं नंदलाल साह को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में इनरजीत राय का चरित्र पूर्व से संदिग्ध है।
हजारों लोगों ने किया योग, निरंतर अभ्यास पर जोर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में लोगों ने योग किया। मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर में लोगों ने योग किया। इसके अलावा शहर के कई जगहों पर लोगों ने कई योग का अभ्या स किया। पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया शहर के महाराजा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति गरिमा सिकारिया व अन्य ने किया। अपने संबोधन में सभापति ने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखने में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। इसके निरंतर अभ्यास से शरीर को फायदा होता है। महाराजा स्टेडियम में बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने योगासन किया। स्टेडियम में योग का प्रदर्शन तुमकडिय़ा गांव की बेटियों ने किया।
