Move to Jagran APP

उत्तर बिहार में 5459 किमी लंबी बनेगी मानव श्रृंखला, एक करोड़ दस लाख चौवालीस हजार लोग होंगे शामिल

1130 बजे सुबह से दोपहर 12 बजे तक शहर से लेकर गांव तक बनेगी मानव शृंखला। इस दौरान एक करोड़ दस लाख चौवालीस हजार लोग सड़कों पर हाथ में हाथ मिलाकर एकजुटता का परिचय देंगे।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 08:59 AM (IST)
उत्तर बिहार में 5459 किमी लंबी बनेगी मानव श्रृंखला, एक करोड़ दस लाख चौवालीस हजार लोग होंगे शामिल
उत्तर बिहार में 5459 किमी लंबी बनेगी मानव श्रृंखला, एक करोड़ दस लाख चौवालीस हजार लोग होंगे शामिल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। राज्य सरकार की जल जीवन हरियाली योजना की सफलता के लिए रविवार को उत्तर बिहार में करीब 5459 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनेगी। इस दौरान एक करोड़ दस लाख चौवालीस हजार लोग सड़कों पर हाथ में हाथ मिलाकर एकजुटता का परिचय देंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

loksabha election banner

क्रम सं    जिला    किमी    भागीदारी 

1. पश्चिम चंपारण -669 किमी -10 लाख लोग 

2. पूर्वी चंपारण -649 किमी -13 लाख 

3. मधुबनी -1290 किमी -24.80 लाख 

4. समस्तीपुर -732 किमी -14.64 लाख 

5. सीतामढ़ी -574 किमी -11 लाख 

6. शिवहर -113 किमी -3 लाख 

7. दरभंगा -468 किमी -9 लाख 

8. मुजफ्फरपुर -964 किमी -25 लाख 

ऐतिहासिक होगी मानव शृंखला

जल-जीवन हरियाली, मद्य निषेद्य, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन का संकल्प ले लाखों लोग मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाएंगे। नगर निगम क्षेत्र के दस स्पॉट से अधिक जगहों पर मानव शृंखला बनेगी। नगर निगम क्षेत्र का नगर आयुक्त ने रूट भी जारी किया है। मेयर सुरेश कुमार, डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद, उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी, राकेश कुमार, रंधीरलाल, टैक्स दारोगा अशोक कुमार सिंह सहित निगम के सभी कर्मी इस कार्य में लगेंगे। प्रति किलोमीटर पर पदाधिकरियों व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

डिप्टी मेयर के नेतृत्व मे निगम से निकाला कैंडल मार्च

मानव शृंखला की पूर्व संध्या पर लोगों को जागरूक करने के लिए निगम कार्यालय से कैंडल मार्च किया गया। नगर निगम कार्यालय से धर्मशाला चौक, मोतीझील होते हुए कल्याणी चौक पर समाप्त हुआ। इसमें मेयर सुरेश कुमार, डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद, उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी, राकेश कुमार, टैक्स दारोगा अशोक कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, विनय कुमार, वार्ड पार्षद पति जीवेश कुमार, रामसूरत राय, संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य दर्जनों निगम अधिकारी, कर्मचारी व वार्ड पार्षद शामिल हुए। 

मुजफ्फरपुर में हाथ से हाथ मिला जन-जीवन-हरियाली की शपथ लेंगे 25 लाख लोग

जल-जीवन-हरियाली, मद्य निषेध व दहेज प्रथा को लेकर राज्यव्यापी मानव शृंखला रविवार को बनाई जाएगी। सुबह साढ़े ग्यारह से लेकर दोपहर 12 बजे तक इसमें 25 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। जिले में इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने तैयारी की है। करीब एक महीने से इसको लेकर कवायद चल रही थी।

मानव श्रृंखला की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम प्रशासनिक अमले के साथ समाहरणालय से मशाल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी ने शहरवाससियों से मानव शृंखला में शामिल होने की अपील की। हजारों दीपों से मानव शृंखला की पूर्व संध्या को जगमग किया गया। जिले में 964.87 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनेगी। इसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारीएवं जनप्रतिनिधि आमलोग समेत पचीस लाख लोग हाथ से हाथ मिलाकर शामिल होंगे। 

बता दें कि इसके लिए गांव से लेकर प्रखंड व जिलास्तर पर जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के साथ लगातार बैठक की जा रही थीं। लोगों में जागरूकता को लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। डीएम ने कहा कि प्रत्येक किलोमीटर पर एक नायक होंगे। इसी तरह प्रत्येक सौ मीटर पर दल नायक व टीम लीडर मौजूद रहेंगे। 

रंगोली व दीपोत्सव से सजा समाहरणालय

मानव शृंखला को लेकर शनिवार को समाहरणालय में रंगोली बनाई गई। इसके बाद शाम में दीपोत्सव से समाहरणालय को सजा दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया, जो सदर अस्पताल, मोतीझील होते हुए कल्याणी चौक पर समाप्त हुआ। उनके साथ अन्य अधिकारी और प्रबुद्ध लोग भी शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.