Move to Jagran APP

Today Weather Muzaffarpur: यूं ही उमड़ता-घुमड़ता रहेगा बादल या बारिश भी होगी?

Today Weather Muzaffarpur जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में मानसून के आगमन की वजह से आसमान में बादल छाए रहते हैं लेकिन उसके अनुसार बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से उमस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानें आज का पूर्वानुमान...

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 07:16 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 07:16 AM (IST)
Today Weather Muzaffarpur: यूं ही उमड़ता-घुमड़ता रहेगा बादल या बारिश भी होगी?
मौसम विभाग की ओर से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। विगत 13 जून को जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में मानसून का आगमन हो गया। इसके तुरंत बाद बूंदाबांदी भी हुई। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन उसके बाद बारिश नहीं हो रही है। उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वैसे आसमान में बादल छाए रहते हैं, किंतु बारिश नहीं होती। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग तथा एक्यूवेदर की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज बारिश होने की पूरी संभावना है। सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके प्रभाव की वजह से अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान प्रकट किया गया है। 

loksabha election banner

सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। पुरवा 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इसकी वजह से वातावरण में आर्द्रता काफी है। यह बढ़कर 83 प्रतिशत के स्तर तक पहुंच गया है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अधिकांश समय तक बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी। यह अधिकतम 33 डिग्री रह सकता है। हालांकि हवा की दिशा में बदलाव के संकेत बिल्कुल भी नहीं हैं। शाम और रात के समय भी स्थितियां एक जैसी ही रहने वाली है। विभाग की ओर से कहा गया है कि दोपहर बाद से बारिश की संभावना बन रही है। देर रात तक इस क्षेत्र में बारिश हो सकती है।

दिनांक- 26-06-2022

अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) :34.8(+0.7)

न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 26.4(+0.6)

सापेक्ष आर्द्रता (7AM): 90%

सापेक्ष आर्द्रता (2PM): 63%

वाष्पोतसर्जन : 6.8 मि० मी०

हवा की गति : 10.0 कि०मी०/घंटा

हवा की दिशा : पुरवा

वर्षा : 0.0 मि०मी०

दिनांक- 25-06-2022

अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) :35.2(+1.2)

न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 25.5(-0.3)

सापेक्ष आर्द्रता (7AM): 89%

सापेक्ष आर्द्रता (2PM): 60%

वाष्पोतसर्जन : 4.8 मि० मी०

हवा की गति : 11.0 कि०मी०/घंटा

हवा की दिशा : पुरवा

वर्षा : 0.0 मि०मी०

दिनांक : 24 जून 2022

आज का अधिकतम तापमान : 36.2 डिग्री सेल्सियस,

सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक

आज का न्यूनतम तापमान : 26.5 डिग्री सेल्सियस,

सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक

दिनांक- 23-06-2022

अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) :36.0(-0.5)

न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 26.0(+0.4)

सापेक्ष आर्द्रता (7AM): 90%

सापेक्ष आर्द्रता (2PM): 61%

वाष्पोतसर्जन : 3.8 मि० मी०

हवा की गति : 8.0 कि०मी०/घंटा

हवा की दिशा : पुरवा

वर्षा : 0.0 मि०मी०

दिनांक- 22-06-2022

अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) :34.0(-0.6)

न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 25.5(+0.2)

सापेक्ष आर्द्रता (7AM): 90%

सापेक्ष आर्द्रता (2PM): 67%

वाष्पोतसर्जन : 4.2 मि० मी०

हवा की गति : 2.6 कि०मी०/घंटा

हवा की दिशा : पुरवा

वर्षा : 0.0 मि०मी०

दिनांक : 21 जून 2022

अधिकतम तापमान : 33.3 डिग्री सेल्सियस,

सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम

आज का न्यूनतम तापमान : 23.6 डिग्री सेल्सियस,

सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.