Move to Jagran APP

Today Weather in Muzaffarpur: आसमान में हल्के बादल रहेंगे, तेज हवा चलती रहेगी

Muzaffarpur Weather Report आज भी बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज पुरवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। तेज हवा की वजह से तापमान कम रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:52 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:52 AM (IST)
Today Weather in Muzaffarpur: आसमान में हल्के बादल रहेंगे, तेज हवा चलती रहेगी
आज पूरे दिन पुरवा चलने की संभावना है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। रविवार यानी छुट्टी का दिन। मौसम विभाग ने रविवार के लिए किसी विशेष बदलाव का पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। पुरवा चलती रहेगी। इसकी वजह से तापमान में कमी आएगी। गर्मी से राहत मिलेगी। डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग तथा एक्यूवेदर की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे। कभी-कभी धूप निकलेगी। आज बारिश की संभावना बहुत कम है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है।

loksabha election banner

उत्तर बिहार के अन्य जिलों के बारे में डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डा.ए सत्तार ने बताया कि रविवार को हल्की वर्षा होने की संभावना हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। सात से दस किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।  

पश्चिम चंपारण में शुष्क रहेगा जिले का मौसम

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले में अगले तीन दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल की मौजूदगी में बहती रहेगी पूर्वा हवा। हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर 16 अगस्त तक जिले में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना बताई जा रही है। बारिश की संभावना नहीं है। शुक्रवार को दिन भर पूर्वा हवा बहती रही। दिन का औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। इधर माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी डा. धीरू तिवारी ने शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की बात बताई है। जबकि न्यूनतम 27 डिग्री तक होना बताया है। इसी तरह रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। उनके अनुसार बारिश के नहीं होने से किसानों को ङ्क्षसचाई के लिए अन्य साधनों का उपयोग करना पड़ सकता है। हालांकि जहां की मिट्टी में पर्याप्त नहीं है, वहां की फसलों के लिए इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.