Coronavirus News Update: उत्तर बिहार में मिले कोरोना के 10 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 83
North Bihar Coronavirus News Update उत्तर बिहार में 10 नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 83 हो गया है। इससे हड़कंप मच गया है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। North Bihar Coronavirus News Update: उत्तर बिहार में आज 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। दिन की शुरूआत दरभंगा में मिले दो पॉजिटिव केस से हुई। इसके बाद मुजफ्फरपुर में तीन , पूर्वी चंपारण में चार और समस्तीपुर में एक पॉजिटिव मिले। नौ नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद उत्तर बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 82 हो गया है। दरभंगा में दो नए मरीज मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है। वहीं लंबे समय तक ग्रीन जोन रहने वाला मुजफ्फरपुर भी कोरोना से प्रभावित हो रहा है। लगातार दूसरे दिन यहां तीन नए मरीज मिले हैं। यहां मरीजों की संख्या छह हो गई है। पूर्वी चंपारण में रविवार को चार पॉजिटिव मिलने से यहां की संख्या 14 हो गई है।
बता दें कि बिहार में रविवार को कोराेना के 52 नए मामले मिले हैं। राज्य का आंकड़ा बढ़कर 663 पहुंच गया। बिहार के 38 जिलों में 37 जिले कोरोना प्रभावित है। सिर्फ जमुई जिला अभी कोरोना से अछूता है। आज 52 नए मामले मिलने से हड़कंप मच गया है।
दरभंगा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 11, दो नए मामले
दरभंगा में कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या नौ से बढ़कर 11 पहुंच गई है। दोनों मरीज जिले के अलीनगर और गौड़ाबौराम प्रखंड में बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। ये लोग बाहर से आए थे। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि इनकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। साथ ही ये लोग किसके-किसके संपर्क में आए है, उसकी भी जानकारी ली जा रही है।
मुजफ्फरपुर में तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव, कुल छह संक्रमित
मुजफ्फरपुर के तीन और मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इस तरह जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या छह हो गई है। आज मिले तीन में से दो बंदरा प्रखंड और एक बोचहां का मरीज है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री पता की जा रही है। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण का मामला सामने अाने के बाद प्रशासनिक महकमा अधिक सक्रिय हो गया है।
मोतिहारी में फिर मिले चार कोरोना पाजिटिव
मोतिहारी जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में चार नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने भी की। उन्होंने कहा कि मरीजों के गांव को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। कोरोना पाजिटिवों में घोड़ासहन के तीन और ढ़ाका का एक मरीज है। इस प्रकार पूर्वी चम्पारण में कोरोना पाजिटिवों की संख्या 13 हो गई हैं। बंजरिया के जटवा निवासी एक कैंसर पीड़ित कोरोना पाजिटिव की मौत भी हो चुकी है। बताया जाता है कि संक्रमित पाए गए सभी लोग 6 मई को एक निजी बस से घोड़ासहन पहुंचे थे। बस में कुल 22 लोग सवार थे। इनमें से 7 लोगो का सैंपल लिया गया था। चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन अब चारों के कॉन्टैक्ट और ट्रैवेल हिस्ट्री को खंगालने में जुट गया है।
उत्तर बिहार के जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
जिला - कोरोना पॉजिटिव केस
सीतामढ़ी - 6
मधुबनी - 24
पश्चिम चंपारण - 11
दरभंगा - 9+2
पूर्वी चंपारण - 10+4
शिवहर - 3
समस्तीपुर - 7+1
मुजफ्फरपुर- 3+3
कुल- 73+10=83
मौत- 2