Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

सकरा व मुरौल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 01:49 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 01:49 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरपुर। सकरा व मुरौल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मुरौल के जहांगीरपुर चौक व सकरा दुर्गास्थान से प्रारंभ हुई। भारी वर्षा के बावजूद क्षेत्र के सभी उम्र के लोगों ने काफी जोश के साथ इसमें भाग लिया। यात्रा में अर्जुन राम, सुरेश चंचल, अशोक चौधरी, सुनील गिरी, अजय चौधरी, दिनेश कुशवाहा, सत्र्यद्र झा, रविकांत सिंहा, अनिल सिंह, राय ब्रजभूषण शर्मा, कपिलेश्वर प्रसाद, संजय कुमार, चुनचुन कुमार आदि सक्रिय दिखे। मनियारी : भाजपा मनियारी मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गावों से घूमते हुए कार्यकर्ता भारत माता की जय, शहीद भूपेंद्र अमर रहे, वंदे -मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। यात्रा शहीद भूपेंद्र सिंह के स्मारक स्थल पर पहुंची व इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, शशिरंजन सिंह, मंजय ठाकुर, छोटू दास, श्याम गुप्ता, अमरेश झा, जयमंगल पंडित, अभिषेक कुमार, गोलू कुमार, रविंद्र पासवान, नीरज कुशवाहा, शभू गुप्ता, गौरव सिंह, चंदन सिंह आदि शामिल थे। बोचहां :प्रखंड के देवगण गांव से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक बेबी कुमारी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बुधौली पहुंचीं जहां सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विभिन्न गांवों से होते हुए यात्रा सरफुददीनपुर पहुंची जहां स्वतंत्रता सेनानी रामबली चौधरी को सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, इंद्रजीत कुमार सिंह, धु्रव जायसवाल, सत्यनारायण चौधरी, चंदेश्वर चौधरी, रंजीत अकेला, रणधीर सिंह, बसंत लाल सहनी, दशरथ कुमार साह,रूबी मिश्रा, दिलीप कुमार आदि थे। साहेबगंज : साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी हरिवंश मिश्र के आवास पर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वतंत्रता सेनानी केदार प्रसाद के यहां जाकर उन्हें पुष्प गुक्ष भेंट किया गया। अशोक चौक पर स्वतंत्रता सेनानी मोहन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा दल का नेतृत्व भाजपा नेत्री डॉ. मीरा कौमुदी ने किया जबकि रघुवीर प्रसाद, मदन प्रसाद सिंह, ललित कुमार, भागीरथ शाही, संजीत कुमार, योगेंद्र पाण्डेय, मुकेश कुमार शामिल थे। औराई :ं भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामसूरत राय के नेतृत्व में औराई विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में निकाली जा रही है। राजखंड गाव से करीब 300 मोटरसाइकिल के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर भाजपा के महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदिरा सिंह, जिला मंत्री आदर्श कुमार, मंडल अध्यक्ष उत्तरी शोभेंद्र सिंह, अभय कुमार सिंह, मनीष कुमार, मुन्ना चैधरी, हरिओम कुमार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.