सीतामढ़ी के मेजरगंज में अपराधियों के दो गुटों में भिड़ंत, तीन जख्मी Muzaffarpur News
एक गुट के दो जख्मी दूसरे गुट का शातिर अजय सिंह भी जख्मी। घायलों का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज जारी। गोली लगने से जख्मी होने के बावजूद शातिर अजय सिंह फरार।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 11:45 AM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव में शुक्रवार की सुबह अपराधियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक गुट के डुमरी कला निवासी शातिर प्रमोद सिंह उर्फ मिंटू सिंह और इसी गांव के नरेंद्र मंडल तथा दूसरे गुट का शातिर अजय सिंह शामिल हैं। इनमें शातिर प्रमोद सिंह उर्फ मिंटू सिंह को सदर अस्पताल और नरेंद्र मंडल को डुमरा रोड स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रमोद सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं दूसरे गुट का शातिर अजय सिंह गोली लगने के बावजूद फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। अजय सिंह पर हत्या, लूट, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह हाल हीं में जमानत पर जेल से निकला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें