SMART CITY : जुब्बा सहनी सहित तीन पार्काें का होगा विकास, वन विभाग से मिली एनओसी
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने दिया था टेंडर से पूर्व वन विभाग से एनओसी लेने का निर्देश, पार्काे के विकास के बाद शहरवासियों की सुविधाएं बढ़ जाएगी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शहर के जुब्बा सहनी सहित तीन पार्काें का विकास होगा। इसके लिए एनओसी मिल चुकी है। जल्द ही इस दिशा में कार्य की शुरूआत हो जाएगी। पार्काें के विकास के बाद शहरवासियों की सुविधाएं बढ़ जाएगी। पार्काे का विकास स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जाएगा। जुब्बा सहनी के अलावा दो अन्य पार्काे में इंदिरा प्रियदर्शनी एवं खबड़ा चिल्ड्रेन पार्क है।
काफी समय से इन तीनों पार्काे के विकास की उम्मीद की जा रही थी। इसमें कई बाधाएं थी जो अब समाप्त हो गई है। वन विभाग ने तीनों पार्कों के विकास के लिए एनओसी दे दी है। अब इस योजना को जमीन पर उतरने को निविदा निकाली जाएगी। निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्काे के विकास का काम स्टार्ट हो जाएगा।
पार्काे के विकास पर खर्च होंगे छह करोड़ रुपये
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहततीनों पार्काे के विकास पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत जुब्बा सहनी 3.48 करोड़ रुपये से, 1.54 करोड़ से इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क एवं 1.15 करोड़ से खबड़ा चिल्ड्रेंस पार्क का विकास होना है। स्मार्ट सिटी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में वन विभाग से एनओसी नहीं होने के कारण प्रशासनिक स्वीकृति देने से इन्कार कर दिया था।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होने है कई विकासात्मक कार्य
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में कई विकासात्मक कार्य होने है। परियोजना के तहत चयनित कार्य के पूरा होने के बाद शहर की सूरत काफी बदल जाएगी।