अलग-अलग स्थानों पर तीन डूबे, दो की मौत
जिले के अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग पानी में डूब गए। मनियारी में चौर के पानी में डूबने से बच्ची व औराई में किशोर की मौत हो गई। वहीं मड़वन में युवक डूब गया। उसकी खोजबीन जारी है।
मुजफ्फरपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग पानी में डूब गए। मनियारी में चौर के पानी में डूबने से बच्ची व औराई में किशोर की मौत हो गई। वहीं मड़वन में युवक डूब गया। उसकी खोजबीन जारी है।
मनियारी : कुढ़नी प्रखंड की पकाहीं पंचायत स्थित बाघी हरनारायण वार्ड संख्या-आठ निवासी जितेंद्र राम की पुत्री नीतू कुमारी (08) की चौर में पानी से भरे गड्ढे मे डूबने से मौत हो गई। पैक्स अध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने इसकी सूचना कुढ़नी सीओ व मनियारी थाना को दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, कुढ़नी सीओ रंभूं ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उचित मुआवजा स्वजन को दिया जाएगा।
मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी में शनिवार रात मो.कासिम के पुत्र मो नफीस (44) की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं वह रात में शौच के लिए लगा था। इसी क्रम में पैर फिसलने से वह पोखर में गहरे पानी मे चला गया। रात में स्वजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के कुछ लोग मछली मारने पोखर पर गए तो शव उपलाते देखा। सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम नहीं होने पर जदयू नेता मो.जमाल ने डीएम से बात करके शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सतीश कुमार व मो.जमाल ने संयुक्त रूप से मृतक की पत्नी सुलेमान निशा को चार लाख का चेक दिया।
औराई : आलमपुर सिमरी पंचायत के सिमरी गाव में रविवार को जनाजे को मिट्टी देने पहुंचा किशोर डूब गया। मुखिया प्रतिनिधि मो. खुर्शीद आलम ने बताया की सिमरी के बैंड बाजक मो. मोस्लिम की मौत पर जनाजे मे शामिल होने दरभंगा जिला के कुम्हरौली गाव से लोग आए थे। सभी जनाजे को मिट्टी देकर लौटने के क्रम मे लखनदेई नदी से बाढ़ के पानी को सिमरी व चंडीहा के बीच पार कर रहे थे। इस बीच पैर फिसलने से तीन युवक तेज धारा मे बह गए। दो को बचा लिया गया। वहीं, कुम्हरौली के शमशेर (16) पिता मो. बेचन की डूब गया। वह सिमरी के शरीफुल रहमान का नाती था। स्थानीय लोग उसकी खोजबीन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। थाना व सीओ को सूचना दी गई है।