तीन दिन बाद नदी में मिली गायब लड़की की लाश
पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मरिया पीपरा की 13 वर्षीय लड़की की लाश तीसरे दिन मिली है। घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर लौरिया थाना क्षेत्र में लाश नदी में तैरती हुई पायी गई।
मुजफ्फरपुर। पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मरिया पीपरा की 13 वर्षीय लड़की की लाश तीसरे दिन मिली है। घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर लौरिया थाना क्षेत्र में लाश नदी में तैरती हुई पायी गई। लड़की मंगलवार की सुबह अपने गांव के समीप हड़बोड़ा नदी में डूब गई थी। उसकी लाश लौरिया थाना क्षेत्र के बलोचना मटियरिया गांव के समीप नदी से निकाला गया है। लड़की के परिजनों और विशाल हिन्दु वाहिनी के सहयोग से लाश लाया गया है। बता दे कि मंगलवार को मरिया पीपरा निवासी जितेंद्र चौरसिया की पुत्री निरमा कुमारी शौच के लिए घर से कुछ दुर हड़बोड़ा नदी के पास गई थी। जहां वह नदी में डूब गई। इसकी सूचना पर ग्रामीण और विशाल हिन्दु वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर एसएसबी के जवानों ने लड़की की बरामदगी के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हुए तो बुधवार को एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और नदी में लड़की की तलाश शुरू की गई। इस क्रम में एनडीआरएफ की टीम लौरिया थाना क्षेत्र में पहुंच गई। लेकिन उसे भी लड़की नहीं मिली। तीसरे दिन लौरिया के बलोचना मटियरिया गांव के लोगो ने नदी में एक लाश तैरते देखा। इसकी सूचना पर लड़की के परिजन और विशाल हिन्दु वाहिनी के कार्यकर्ता वहां पहुंचकर लाश की पहचान किए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश की पंचनामा बनाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।