विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूतापटटी के कपड़ा कारोबारी से 10 लाख रंगदारी मागने में तीन गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 01:37 AM (IST)

नगर थाना क्षेत्र के सूतापटटी के थोक कपड़ा कारोबारी शिवजी प्रसाद गुप्ता से मोबाइल पर काल कर 10 लाख रुपये ...और पढ़ें

सूतापटटी के कपड़ा कारोबारी से 10 लाख रंगदारी मागने में तीन गिरफ्तार
सूतापटटी के कपड़ा कारोबारी से 10 लाख रंगदारी मागने में तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के सूतापटटी के थोक कपड़ा कारोबारी शिवजी प्रसाद गुप्ता से मोबाइल पर काल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इनकी पहचान जवाहरलाल रोड के अमरेंद्र श्रीवास्तव, अखाड़ाघाट रोड कपूर्री नगर के नवीन कुमार व छोटी सरैयागंज के गोलू कुमार के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मोबाइल काल डिटेल्स के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। रंगदारी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें कि बदमाशों द्वारा राशि नहीं देने पर जान मार देने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद कपड़ा कारोबारी व उनके स्वजन दहशत में आ गए हैं। मामले में कारोबारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जाने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की।

बताया गया कि कारोबारी न्यू एरिया सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। सूतापट्टी में कपड़े का थोक कारोबार है। 10 नवंबर की रात आठ बजे उनके मोबाइल पर लगातार तीन बार काल आया था। काल करने वाले ने कहा कि 10 लाख रुपये रंगदारी दो। नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद गाली देने लगा। काल आने के बाद कारोबारी परेशान हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इधर, मामले की गंभीरता को देख पुलिस की तरफ से कारोबारी को सुरक्षा के मद्देनजर अंगरक्षक मुहैया कराया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।