AES in Muzaffarpur: एसकेएमसीएच में एईएस के तीन मरीज भर्ती, पीकू वार्ड में भर्ती एक की हालत चिंताजनक
AES in Muzaffarpur सोमवार को एईएस के तीन मरीज मिले। एक संदिग्ध मरीज भी भर्ती हुआ। उसकी जांच की जा रही है। वह मुशहरी इलाके का बताया गया है। इलाजरत मरीजों की संख्या हुई पांच पीकू वार्ड में भर्ती एक की हालत चिंताजनक।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। गर्मी बढऩे के साथ एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के मरीज आने लगे हैं। सोमवार को एईएस के तीन मरीज मिले। एक संदिग्ध मरीज भी भर्ती हुआ। उसकी जांच की जा रही है। वह मुशहरी इलाके का बताया गया है। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट आने की संभावना है। इसके साथ पीकू वार्ड में एईएस व संदिग्ध मरीज की संख्या पांच हो गई है। इनमें वैशाली की सोनाक्षी कुमारी(तीन वर्ष), रून्नीसैदपुर का अनुज सहनी(दो) तथा पूर्वी चम्पारण के पताही का पीयूष राज() शामिल है।
जबकि पहले से एईएस पीडि़त मुशहरी के रौनक का इलाज चल रहा है। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.गोपालशंकर सहनी ने बताया कि बीमार बच्चों में सोडियम व ग्लूकोज की कमी पाई गई है। पूर्वी चंपारण पताही के पीयूष राज को हिट स्ट्रोक की शिकायत मिली है। इसकी हालत ङ्क्षचताजनक बनी हुई है। इस साल अब तक आठ मरीज का इलाज यहां पर हुआ है। कहा कि अभी तापमान 39 डिग्री के आसपास तथा नमी 25 से 30 प्रतिशत तक है। तापमान के साथ अगर नमी 50 से 70 प्रतिशत बढ़ी तो स्थिति गंभीर होगी। अभी राहत यह है कि तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन नमी कम है। वैसे पीकू वार्ड में 102 बेड हैं। 40 मरीज का इलाज चल रहा है।