मुजफ्फरपुर में किराया मांगने पर इस महिला का ये हश्र किया, जानें पूरा मामला
आरोपित दिनेश साह जेनरेटर से आसपास के लोगों को विद्युत आपूर्ति करता है। पिछले आठ माह का 48 हजार रुपये किराया उसने नहीं दिया है। पति मनोरंजन पासवान ने भी कई बार किराये का बकाया रुपया मांगा। लेकिन वह टालमटोल कर रहा था।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भगवानपुर में दुकान का किराया मांगने गई गोविंदगंज बीबीगंज की शिव कुमारी देवी, उसकी बहन कुसुम देवी व पुत्र आदित्य रंजन की किरायेदार ने पिटाई कर दी। आदित्य का सिर फूट गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिव कुमारी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कांटी थाना के चैनपुर निवासी किरायेदार दिनेश साह उर्फ ननकी साह, पुत्र मुकेश साह और महेश साह को आरोपित बनाया है। बताया है कि भगवानपुर में भी मकान है। इसमें आरोपित दिनेश साह जेनरेटर से आसपास के लोगों को विद्युत आपूर्ति करता है। पिछले आठ माह का 48 हजार रुपये किराया उसने नहीं दिया है। पति मनोरंजन पासवान ने भी कई बार किराये का बकाया रुपया मांगा। लेकिन, वह टालमटोल कर रहा था। वह बहन व पुत्र के साथ किराया मांगने पहुंची तो आरोपितों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।