Bihar Assembly Elections 2020 : भाजपा के पक्ष में पिछड़ा समाज को गोलबंद करने की बनी यह रणनीति
Bihar Assembly Elections 2020 भाजपा पिछड़ा मोर्चा के 11 विधानसभा प्रभारी मनोनीत। इनको को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की जानकारी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष भगवानलाल महतो ने जिले के सभी ग्यारह विधानसभा के प्रभारियों का मनोनयन किया है। नए विधानसभा प्रभारी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना तथा पार्टी के संदेश को जन-जन पहुंचाने में दिन रात मेहनत करेंगे। मुजफ्फरपुर विधानसभा के प्रभारी श्याम किशोर कुशवाहा, कुढऩी के विकास गुप्ता, बोचहां के राकेश पटेल, साहेबगंज के जलेश्वर प्रसाद सहनी, औराई के सुधांशु कुमार, पारू के आशीष अग्रवाल, गायघाट के रामश्रेष्ट सहनी,बरुराज के रूपेंद्र कुशवाहा, मीनापुर के पंकज सोनू, सकरा के गौतम कुमार, कांटी विधानसभा के प्रभारी इंदल शर्मा बनाए गए हैं।
वहीं जिला कमेटी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष श्याम किशोर कुशवाहा, प्रवक्ता कृष्णा गुप्ता, दिवाकर पटेल, आइटी सेल संयोजक गौतम कुमार, सहसंयोजक अभिषेक कुमार, सरोज कश्यप एवं संदीप सोनी मनोनीत किए गए हैं। नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर नगर विकास आवास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, सांसद अजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, बेबी कुमारी, अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजू कुमार ङ्क्षसह,रामसूरत राय, भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह, अजय कुशवाहा, अर्जुन राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ङ्क्षसह, अरविंद सिंह, प्रभात कुमार आदि ने बधाई दी है।