जमादार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी महिला, गर्भवती हुई तो बेवफा हुए सजन, मां- भाई के साथ थाने पहुंची महिला और फिर ...
अहियापुर थाना पहुंची महिला के दावे से क्षेत्र में मची रही अफरातफरी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा रुपये के लेन देन का विवाद था।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एक थाना के जमादार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का दावा करने वाली महिला के गर्भवती हो जाने को लेकर मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अहियापुर थाना के ओम बिल्डिंग स्थित एक मॉल से लेकर थाना तक हंगामा होता रहा। दो दिनों से मामले को सुलझाने का प्रयास चल रहा था। महिला के आने की सूचना के बाद जमादार फरार हो गया। इससे जीरोमाइल-अखाड़ाघाट रोड कुछ देर के लिए जाम हो गया। दो सौ से अधिक स्थानीय महिलाएं भी समर्थन में उतर आई। मामला बिगड़ते देख कई जनप्रतिनिधि भी इसे सुलझाने के प्रयास में जुट गए। महिला को थाना के ऊपरी मंजिल पर ले जाकर समझाबुझाकर शांत कराकर घर भेज दिया गया। हालांकि इस घटना को लेकर लगभग दो घंटे तक वहां अपरातफरी मची रही।
एक मंदिर में शादी करने का भी दावा
महिला मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपने मां और भाई के साथ पहुंची थी। महिला ने बताया है कि पूर्व उक्त जमादार मोतीपुर मे डयूटी कर रहे थे। उसी दौरान उसका परिचय हुआ था। वह लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थी। उन्होंने एक मंदिर में शादी भी की। इसका साक्ष्य उसके मोबाइल में था। कुछ लोगों ने मोबाइल छिनकर वीडियो व फोटो डिलीट कर दिया। अहियापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला कुछ नहीं था। रुपये के लेन देन का विवाद था। इसे सुलझा दिया गया तो महिला अपने घर चली गई।