नगालैंड में तैनात फौजी की पत्नी ने मुजफ्फरपुर दादर पुल से बूढ़ी गंडक में कूद की खुदकुशी
अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल से शुक्रवार की सुबह लगभग 9.30 बजे नगालैंड में तैनात सेना के जवान जितेंद्र सिंह की पत्नी सावित्री देवी (24) बूढ़ी गंडक नदी में कूद गई। नदी के किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए पानी में उतरे। नदी में पानी अधिक कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल से शुक्रवार की सुबह लगभग 9.30 बजे नगालैंड में तैनात सेना के जवान जितेंद्र सिंह की पत्नी सावित्री देवी (24) बूढ़ी गंडक नदी में कूद गई। नदी के किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए पानी में उतरे। नदी में पानी अधिक कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम दो मोटर बोट से उसके शव को ढूढ़ने का प्रयास किया। अहियापुर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव की तलाश कराई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम को शुक्रवार को सफलता नहीं मिली है। शनिवार को यह टीम फिर आएगी।
पति से मोबाइल पर हुआ था झगड़ा
जीजा राम अवधेश दास ने बताया कि सावित्री का मायका अहियापुर बाजार समिति के निकट गणेशपुर व ससुराल साहेबगंज के केसरिया गांव में है। डेढ़ साल पहले जितेंद कुमार से उसकी शादी हुई थी। उसे कोई संतान नहीं थी। पति जितेंद्र कुमार सेना में नगालैंड में तैनात है। ब्रह्मपुरा थाना के लक्ष्मी चौक के निकट किराये के मकान में रहती थी। गुरुवार को सावित्री भाई को राखी बांधने के लिए मायके आई थी। पति ने मोबाइल पर काल कर उसे तुरंत लक्ष्मी चौक आवास पर लौटने को कहा। इसको लेकर पति-पत्नी में नोंक-झोक हुई। गुरुवार की दोपहर उसके चचेरे भाई लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बाइक से उसे लक्ष्मी चौक आवास पर पहुंचा दिया। गुरुवार की रात फिर से सावित्री व उसके पति में मोबाइल पर झगड़ा हुआ।
आटो से दादर पुल पर पहुंची गुरुवार की रात पति से झगड़ा होने के बाद शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे सावित्री लक्ष्मी चौक स्थित किराये के मकान से निकली। वहां से आटो से दादर पुल पर पहुंची। आटो से पुल पर उतर कर वह नदी में पानी को देखा और रेलिग पर चढ़कर कूद गई।