जानिए, ऐसा क्या हुआ कि जिन लोगों ने इस युवक पर बरसाए डंडे उसने ही बाद में बरसाए फूल
Muzaffarpur News मामला बंदर प्रखंड के हत्था ओपी क्षेत्र के हत्था गांव का है। अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी को प्रेमिका के घर में ही रंगेहाथों ग्रामीणों ने शादी करा दी
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में एक ऐसी घटना घटी तो पूरी तरह फिल्मी लगती है। पहली बार शायद किसी को भरोसा भी न हो लेकिन, यह सच है। ग्रामीणों ने जिस युवक पर डंडे बरसाए बाद में उन्हीं लोगों ने उस पर फूल बरसाए। उसके सुखी जीवन की कामना की और उसे अपने गांव से प्यारी दुल्हन के साथ विदा किया।
जी हां, यह घटना है बंदर प्रखंड के हत्था ओपी क्षेत्र के हत्था गांव की। जहां अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने आए युवक को प्रेमिका के घर में ही रंगेहाथों ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पहले पूछताछ की लेकिन जब उसने बात छुपाने की कोशिश की तो पिटाई कर दी। इसके बाद तो उसने प्यार होने की बाद स्वीकार कर ली। फिर दोनों के स्वजनों की सहमति के बाद उनकी शादी करा दी गई।
मामला बंदर प्रखंड के हत्था ओपी क्षेत्र के हत्था गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़की से मिलने उसका प्रेमी निराला समस्तीपुर जिले के सोमनाहा गांव से आया था। लड़की घर में अकेली थी। उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। इसका फायदा उठाते हुए लड़की ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया। उसके बुलावे पर उसका प्रेमी लड़की के घर पर मिलने पहुंचा था। कई घंटे तक उसके घर का दरवाजा बंद रहने और किसी बाहरी युवक के घर के अंदर होने की भनक पड़ोसियों को लग गई। जब दोनों ग्रामीणों के सामने आए तो बात को छुपाने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने सख्ती बरतनी शुरू की। मारपीट भी की। इसके बाद तो प्रेम-प्रसंग उजागर हुआ। फिर लड़का एवं लड़की के स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। लोगों के प्रयास और दोनों पक्ष की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद वर-वधू को विदा भी कर दिया गया। हत्था ओपी प्रभारी मो. शमीम अख्तर ने बताया कि ऐसी कोई सूचना या शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।