पश्चिम चंपारण में पेड़ से टकराई लौकरिया थानाध्यक्ष की गाड़ी, जानिए उसमें सवार सिपाहियों के हाल
थानाध्यक्ष की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। जिससे उस गाड़ी में सवार थानाध्यक्ष समेत छह सिपाही घायल हो गए। बताया गया कि गाड़ी अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 11:57 AM (IST)
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिले के लौकरिया में एक सड़क हादसा हुआ है। इसमें थानाध्यक्ष की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। जिससे उस गाड़ी में सवार थानाध्यक्ष समेत छह सिपाही घायल हो गए। बताया गया कि गाड़ी अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई है। इसमें सवार सभी पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने निकले थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी पुलिसकर्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें