Mob lynching in East Champaran : पूर्वी चंपारण में उग्र भीड़ ने बदमाश को पीटकर मार डाला
Mob lynching in East Champaran केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में हुई घटना। अन्य तीन बदमाश हो फरार।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में बाइक सवार चार बदमाशों ने चाकू मारकर एक युवक को जख्मी कर दिया। इसके बाद भागने लगा। इससे नाराज लोगों की भीड़ ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ा और पीट-पीटकर मार डाला। इस बीच अन्य तीन बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। मृत बदमाश की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव निवासी सोहन यादव के रूप में हुई। वहीं, चाकू से घायल युवक दिलावरपुर गांव के नारायणपुर तेलिया टोला निवासी तौजिलाल साह के पुत्र चंद्रकिशोर साह है। पुलिस ने बदमाशों की बाइक जब्त कर ली। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौप दिया गया। मामले की छानबीन जारी थी।
युवक को फोन कर घर से बुलाया
ग्र्रामीणों के मुताबिक, बदमाशों ने गुरुवार रात करीब दस बजे चंद्रकिशोर को फोन कर घर से बुलाया। वह घर के पास सड़क पर पहुंचा तो घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने बदमाशों का किया पीछा। इसमें एक को ग्रामीणों ने पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। उसने दम तोड़ दिया। जबकि, अन्य तीन घटनास्थल पर बाइक छोड़कर भाग निकले। चाकू से घायल युवक चंद्ररकिशोर साह फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। उसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन, स्थिति गंभीर है। लोगों की मानें तो वह व्यवहारकुशल है।