Move to Jagran APP

Weather Forecast: सर्द पछिया हवा से बढ़ेगी कनकनी वाली ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

Weather Update रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम 21.9 व न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए सामान्य तापमान।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 10:30 PM (IST)
Weather Forecast: सर्द पछिया हवा से बढ़ेगी कनकनी वाली ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
Weather Forecast: सर्द पछिया हवा से बढ़ेगी कनकनी वाली ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

समस्‍तीपुर, पूसा [जेएनएन]। उत्तर बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक सर्द पछिया हवा चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। यह पूर्वानुमान डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि  न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात और सुबह में ठंड बढऩे की संभावना है।

loksabha election banner

 मौसम विभाग द्वारा रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम तापमान 11.5 रिकॉर्ड किया गया। रविवार की तिथि में सामान्य तापमान अधिकतम 21.9 व न्यूनतम 7.8 रहना चाहिए। अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

 मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आठ जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान सात डिग्री से लेकर नौ डिग्री के बीच रह सकता। इस दौरान सात से 10 किलोमीटर की रफ्तार में पछिया हवा चलेगी। उत्तर बिहार के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से हल्की कुहासा लग सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.