Move to Jagran APP

छठ घाट पहुंचने लगे श्रद्धालु, कुछ देर के बाद देंगे सूर्य को पहला अर्घ्य

उगते सूर्य को अर्घ्य आज, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया घाट, देर रात तक तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी रहीं पूजा समितियां।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:30 AM (IST)
छठ घाट पहुंचने लगे श्रद्धालु,  कुछ देर के बाद देंगे सूर्य को पहला अर्घ्य
छठ घाट पहुंचने लगे श्रद्धालु, कुछ देर के बाद देंगे सूर्य को पहला अर्घ्य

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। लोक आस्था के पर्व छठ की छटा मुजफ्फरपुर शहर सहित उत्तर बिहार के जिलों में हर तरफ छा गई है। मुजफ्फरपुर शहर से लेकर ज‍िले के सभी छठ घाट सजधज कर तैयार है। उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढी व दरभंगा ज‍िले में छठ पूजा का उत्साह चरम पर है। छठ व्रती घाट पर पहुंचने लगे है। हर तरफ भक्ति का माहौल द‍िख रहा है। सभी जगहों पर छठ घाटों को सजाकर काफी आकर्षक बनाया गया है। बेहतर लाइटि‍ंग से घाटों की सुंदरता देखते ही बन रही है। मंगलवार को पहले अर्घ्य देने की तैयार‍ियां पूरी कर ली गई ह‍ै। शहर के पोखर-तालाब रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठे है। जगह-जगह बने तोरणद्वार भी लोगों के स्वागत को तैयार हैं। नदी एवं पोखर-तालाब स्थित घाटों के साथ-साथ कृत्रिम घाटों को भी फूल-पत्तियों एवं रोलेक्स से सजाया गया है। पहला अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जाने का सिलस‍िला शुरू हो गया है। छठ के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार द‍िवसीय लोक आस्था के पर्व का समापन हो जाएगा। 

loksabha election banner

मगर विकास मंत्री ने लिया जायजा


मुजफ्फरपुर के आरडीएस काॅलेज घाट का जायजा लेते मगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने मंगलवार को ल‍िया। इस दौरान उन्होंने घाट की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही उन्होंने व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसको लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने शहर के कई अन्य घाटों का भी जायजा ल‍िया। इस दौरान उनके साथ ज‍िला प्रशासन व नगर नि‍गम के अधिकारी भी मौजूद थे। 
 

रंगीन बल्बों से सजे घाट

साहू पोखर एवं उसके किनारे स्थित मंदिरों व पोखर की ओर जाने वाले मार्गों को रंगीन बल्बों से सजाया गया है। पोखर की व्यवस्था संभाल रहे पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। यहां लगने वाले मेले को देखते हुए व्यवस्था पर विचार चल रहा है। प्रशासन से पुलिस बल के तैनाती की मांग की गई है। पुलिस के साथ-साथ समिति के स्वयं सेवक भी छठ व्रतियों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आमगोला स्थित पड़ाव पोखर को खूब सजाया गया है। समिति के सदस्य राकेश पटेल के अनुसार पोखर के चारों तरफ रोलेक्स एवं तोरणद्वार लगाए गए हैं। रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। वहां पुलिस के साथ-साथ समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने का तैनात रहेंगे।

तीन पोखरिया भी सजधज कर तैयार है। पोखर के चारों तरफ रोशनी से सजावट की गई है। सड़क के उपर रोलेक्स लगाया गया है। समिति के सदस्य योगेश कुमार टिंकू के अनुसार पोखर को पूरी तरह साफ किया गया है। सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। श्याम सिनेमा पोखर, आरडीएस कॉलेज पोखर, विवि पोखर, कन्हौली पोखर, बीबीगंज पोखर, रेलवे पोखर सहित सभी पोखरों पर स्थानीय पूजा समितियों द्वारा साज-सज्जा से लेकर अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.