सीतामढ़ी में बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली, लूट लिए बाइक और रुपये Sitamarhi News
एक निजी बैंक के जख्मी कर्मी का अस्पताल में चल रहा इलाज। वे समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी के निवासी हैं।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 01:13 PM (IST)
सीतामढ़ी, जेएनएन। बेखौफ बदमाशों ने सोमवार की सुबह सीतामढ़ी शहर से सटे मेहसौल पूर्वी पंचायत के हुसैना खूनी पोखर के पास आर्म्स के बल पर बैंक कर्मी से रुपये , मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर गोली मार जख्मी कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी कर्मी को इलाज के लिए शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने आॅपरेशन कर गोली निकाल दी है। बेहोशी की अवस्था में रहने के कारण कितने की लूट हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सक के अनुसार गोली पेट में लगी है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के आमदीपुर निवासी सरोज कुमार (24) के रूप में की गई है। वे बंधन बैंक में नौकरी करते हैं। बताया गया है कि वसूली कर बंधन बैंक कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें