नेपाल में सौ फीट गहरी खाई में गिरी बस, एक भारतीय सहित पांच की मौत
नेपाल के धनगढ़ी से बझांग जा रही यात्री बस भीमदत्त राजमार्ग पर हुई दुर्घटनाग्रस्त। बस पर सवार थे करीब पचास यात्री 32 घायल घायलों में पांच की हालत गंभीर।
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:08 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। रक्सौल पूर्वी चंपारण नेपाल के धनगढ़ी से बझांग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक भारतीय सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 32 लोग घायल हो गए । जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। इसकी जानकारी यातायात पुलिस प्रमुख कृष्ण किरण चंद ने दी। बताया कि यात्री भीमदत्त राज मार्ग पर ना 6 ख 18 31 यात्री बस सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई।
तीस लोगों के बैठने की क्षमता वाली इस बस में करीब पचास लोग सवार थे। इसके अलावा सौ क्विंटल से अधिक सामान लोड था। इस दुर्घटना में भारत के बिहार प्रदेश के रहने वाला मो. नसीर, नेपाल के विभिन्न जिलों के 25 वर्षीय केदार सिंह गापा, 44 धन बहादुर धर्ती, 30 नरेंद्र गुरु धामी, 55 कलशी देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। भारतीय नागरिक का जिला ,गांव और थाना का पता नहीं मिल सका है। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें