Move to Jagran APP

कुढ़नी में दस व मनियारी में आधा दर्जन घर जले, लाखों की संपत्ति नष्ट

अलग अलग स्थानों पर हुई अगलगी की घटनाओं में लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। कुढ़नी में दस घर आग की भेंट चढ़ गए। इस दौरान 20 लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई। इसी क्रम में मनियारी में दो अलग-अलग स्थानों पर छह घरों में आग लग गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 02:06 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:10 AM (IST)
कुढ़नी में दस व मनियारी में आधा दर्जन घर जले, लाखों की संपत्ति नष्ट
कुढ़नी में दस व मनियारी में आधा दर्जन घर जले, लाखों की संपत्ति नष्ट

मुजफ्फरपुर। अलग अलग स्थानों पर हुई अगलगी की घटनाओं में लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। कुढ़नी में दस घर आग की भेंट चढ़ गए। इस दौरान 20 लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई। इसी क्रम में मनियारी में दो अलग-अलग स्थानों पर छह घरों में आग लग गई। इसमें भी लाखों की क्षति का अनुमान है।

loksabha election banner

कुढ़नी : तुर्की ओपी के धरमुहा में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से दस घर, दो बाइक, कई साइकिल आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान घरों में रखे दो गैस सिलेंडरों के विस्फोट करने की भी सूचना है। हलाकि, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। अगलगी में करीब 20 लाख की क्षति होने का अनुमान है। पीड़ित परिवारों में मुसमात राधिका देवी, चंदन सहनी, बिगन सहनी, दीपक सहनी, राजकिशोर सहनी, राजगीर सहनी, शिव पूजन सहनी, महेश सहनी, गोरख सहनी शामिल हैं। इसकी पुष्टि अजय कुमार यादव उर्फ राजा एवं मुखिया उदय चौधरी, वार्ड सदस्य निशात कुमार ने की है। सीओ रंभू ठाकुर बताया कि हल्का कर्मचारी से जाच प्रतिवेदन की माग की गई है।

मनियारी : थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर आग से आधा दर्जन परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। पहली घटना छितरौली पंचायत के वार्ड-4 में शनिवार देर रात हुई। अचानक लगी आग से चंदेश्वर पासवान, उर्मिला देवी, सुनैना देवी व अरविन्द पासवान के घर व गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं, दूसरी घटना रविवार दोपहर हरिशकर मनियारी पंचायत स्थित मिश्र मनियारी वार्ड 11 के संजय साह के घर मे हुई। यहां 34 हजार नकद समेत लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने का कारण पता नहीं चला हैं। मुखिया अजय कुमार ने मनियारी पुलिस व कुढ़नी सीओ रंभू ठाकुर को सूचना देते हुए पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक देने की माग की है। उधर, शुक्त्रवार देर रात करीब 11:45 बजे छितरौली मे आग लगी। ग्रामीणों के सहयोग से इस पर काबू पाया गया। इसमें मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रहमते आलम रंगीले, पंसस योगेंद्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि आलोक रंजन, वार्ड सदस्य दिनेश राम, अजय सिंह, विकास कुमार, शारदा नंद तिवारी आदि थे। कुढ़नी सीओ रंभू ठाकुर ने उक्त दोनों जगहों पर हल्का कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराने की बात कहीं है।

साहेबगंज : थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाव में दोपहर आग लगने से शीतल मुखिया का घर जलकर नष्ट हो गया। घर से नकदी, अनाज व नकदी कुछ भी नहीं निकाला जा सका। सभी नष्ट हो गया।

गायघाट में शार्ट-सर्किट से किराना दुकान में लगी आग : बेनीबाद ओपी क्षेत्र के सुस्ता पंचायत अंतर्गत बदिया गाव में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित मुकेश राय व उमेश राय ने बेनीबाद ओपी में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग से एक गुमटी में किराना की दुकान सहित 30 हजार रुपये नकद, कपड़े, जमीन के कागजात आदि सामान जलकर राख हो गया। मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार ने बताया कि अगलगी में दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

मोतीपुर में आग से गेहूं का टाल राख : अंचल क्षेत्र के मंठिया बरियारपुर गाव में खलिहान में रखे गेहूं के टाल में रविवार सुबह अज्ञात लोगों ने आग लगा दी गई। इससे खलिहान में रखे गेहूं के बोझा जलकर राख हो गए। शोर सुनकर लोग जबतक पहुचते सारा गेहूं राख में तब्दील हो चुका था। पीड़ित जहाँगीर मिया ने बताया कि शनिवार शाम तक गेहूं का बोझा बांधकर खलिहान में एकत्रित कर घर चले गए। घर पर सो रहे थे, तभी किसी ने सूचना दी कि उनके खलिहान में रखे गेहूं के बोझा का टाल जला दिया। जब तक पहुंचे सबकुछ नष्ट हो चुका था। करीब एक लाख रुपये का गेंहूं जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.