मौसम की बेरूखी से दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सके दस विमान
दरभंगा एयरपोर्ट की से साझा की गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर मात्र छह विमानों की आवाजाही हुई। इससे कुल 865 यात्रियों ने सफर किया। वहीं मौसम में बदलाव की वजह से पांच जोड़ी विमानें रद रही।
दरभंगा, जासं। मौसम की मार का असर दरभंगा एयरपोर्ट पर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम की बेरूखी के कारण फ्लाइटों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे यात्रियों के समक्ष मुश्किलें खड़ी हो गई है। उन्हें फ्लाइट पकडऩे पटना जाना पड़ रहा है। यह सिलसिला पिछले कुछ हफ्तों से चल रहा है। दरभंगा एयरपोर्ट के ट््िवटर हैंडिल पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर मात्र छह विमानों की आवाजाही हुई। इससे कुल 865 यात्रियों ने सफर किया। जबकि, पांच जोड़ी विमानें रद रही। जानकारों के मुताबिक, घने कोहरे के कारण विमान सेवा प्रभावित हो रही है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक उपकरणों की कमी के कारण विमानों की लैंडिग में समस्या आ रही है। जबतक एयरपोर्ट पर आइएलएस सिस्टम नहीं लगाया जाता, तब तक परेशानी बनी रहेगी। बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन तीन जोड़ी विमान उड़ान भरते हैं। जबकि, हैदराबाद और कोलकाता के लिए एक-एक विमान उड़ान भर रहे हैं।
शीतलहर का कहर कम, आज बारिश की संभावना
रामनगर। शनिवार को शीतलहर व पछिया हवा का कहर कम रहा। इससे ठंड में थोड़ी गिरावट आई है। पर, पूरे दिन बादल के कारण धूप के दर्शन नहीं हुएं। हालांकि इसके बावजूद भी तापमान में गिरावट नहीं दिखी। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। उसके बावजूद भी लोग भारी भरकम कपड़ों में हीं नजर आएं। इधर मौसम विभाग के सूत्रों की मानें तो आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना है। अनुमान है कि बारिश के बाद से धूप खिलने लगेगी। साथ हीं ठंड में कमी आएगी। शनिवार को बादलों के कारण ठंड का बहुत असर नहीं दिखाई दिया। जिससे अलाव की आवश्यकता भी लोगों को नहीं महसूस हुई।
वहीं क्षेत्र में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। बता दें कि क्षेत्र में बीते करीब 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे मौसमी रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं लोगों का अधिकतर समय घर में हीं कट जाता है। बाजार में भी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों की संख्या कम है। इधर रबी फसलों पर भी ग्रहण लगने की संभावना बढ़ी है। शनिवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यनूतम तापमान भी पहले से बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रेक्षकों की माने तो, अभी पूरे जनवरी तक सुबह व शाम के समय ठंड परेशान करेगी।