Today Weather Muzaffarpur: कल गर्मी ने रिकार्ड कायम किया, क्या आज राहत मिलेगी?
Temperature in Muzaffarpur Today मानसून सक्रिय होने के बाद भी अपेक्षा से कम हुई है बारिश। पांच जुलाई को सात वर्षों में सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। आषाढ़ आधा से अधिक बीत गया, लेकिन लोग अच्छी वर्षा को तरस गए हैं। उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तरबतर हो रहे। धूप ऐसी हो रही, जैसे जेठ की दुपहरी...। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। बुधवार सुबह की बात करें तो आसमान साफ है। पुरवा चल रही है। आज समय गुजरने के साथ ही तापमान में बढ़ाेतरी की संभावना व्यक्त की गई है। दिन का अधिकतम तापमान (Temperature in Muzaffarpur Today)37 डिग्री के आसपास रह सकता है। धूप के साथ-साथ बादल भी छाए रहेंगे। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हाे सकती है, लेकिन गर्मी से राहत की कोई विशेष संभावना नहीं है। इसलिए मौसम विभाग (Weather in Muzaffarpur)की ओर से देर तक घर से बाहर रहने की स्थिति में सावधान रहने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है। शाम और रात के समय भी मौसम के ट्रेंड () में खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसलिए गर्मी से राहत की कोई विशेष संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है (Today Weather Muzaffarpur)। पूसा स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं (Weather Muzaffarpur Bihar), वैसे इस दौरान अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। तराई के एक-दो जिलों में सात-आठ जुलाई को हल्की वर्षा हो सकती है।
10 जुलाई तक के लिए पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग ने अगले 10 जुलाई तक के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा है कि अभी उत्तर बिहार में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी तथा पश्चिम चंपारण में हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 75 से 85 तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में औसतन आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है।
किसानों के लिए जारी सुझाव
किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। ऐसे में जो किसान धान की रोपाई कर चुके हैं, वे ङ्क्षसचाई का प्रबंध करें। जो किसान धान का बिचड़ा अब तक नहीं गिराए हैं, वे 10 जुलाई तक निपटा लें।
सात वर्षों में सबसे गर्म रहा पांच जुलाई
- वर्ष -अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
- 2022-35.5
- 2021-34.6
- 2020-32.0
- 2019-24.6
- 2018-35.2
- 2017-31.2
- 2016-29.6