Move to Jagran APP

तेजस्वी का वार- भाजपा का विरोध करने वालों को फंसाया जा रहा मुकदमे में

महागठबंधन प्रत्या शी के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बगहा और मोतिहारी में चुनावी सभाओं को किया संबोधित। कहा- केंद्र में तानाशाही सरकार।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 09:02 PM (IST)
तेजस्वी का वार- भाजपा का विरोध करने वालों को फंसाया जा रहा मुकदमे में
तेजस्वी का वार- भाजपा का विरोध करने वालों को फंसाया जा रहा मुकदमे में

मुजफ्फरपुर/मोतिहारी/बगहा, जेएनएन। यह चुनाव गरीब किसान- बेरोजगारों व देश को बचाने के लिए है। शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार व संविधान बचाने के लिए है। यह चुनाव किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है, देश बचाने के लिए है। उक्त बातें मड़वन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ष एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, मगर कुछ नहीं किया।

prime article banner

 तेजस्‍वी ने कहा कि केंद्र में आज तानाशाही की सरकार चल रही है। जेल में बंद बीमार पिता से उसके बेटे को मिलने नहीं दिया जा रहा है। जनता से दूर रखने के लिए हवाई अड्डे पर परमिशन नहीं दिया जा रहा है। दो-दो घंटे इंतजार कराया जाता है। जिस कारण लोगों से मिलने में आपके बीच आने में देरी हो रही है। जो भी भाजपा का विरोध करता है उसे मुकदमें में फंसाया जा रहा है। मगर इससे हम पीछे हटने वाले नहीं, हम लगातार गरीबों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और इनकी तानाशाही के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे। जनता सब जानती है। उसकी अदालत में तारीख नहीं पड़ता, फैसला सुनाया जाता है। सभा को राजद प्रत्याशी डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद कुमकुम राय, अनिल साहनी, मो हैदर आजाद, ईसराइल मंसूरी, प्रो. भुवनेश्वर यादव, राजू सिंह, प्रेमशंकर राय आदि ने संबोधित किया।

अनंत सिंह ने किया रोड शो

कांग्रेस नेता अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार ने महागठबंधन प्रत्याशी डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान करजा व मड़वन जनता चौक पर उनका स्वागत किया। मौके पर मो मोहसिन,अंकेश कुमार ,रजनीश कुमार आदि उपस्थित थे।

मोदी फिर पीएम बने तो सरकारी नौकरियां हो जाएगी समाप्त

मोतिहारी के शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी फिर पीएम बने तो सरकारी नौकरियां समाप्त हो जाएगी। किसानों को लॉलीपाप दिखाकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन नारों का क्या हुआ जिसको लेकर मोदी सत्ता में आए थे। एक भी वादे पूरे नहीं हुए। सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया गया। वे गुरुवार को महागठबंधन के प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। पलटू चाचा ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। भाजपा में तो मिल गए, लेकिन मिट्टी में मिलना अभी बाकी है।

   नरेंद्र मोदी पर कहा कि कहां है काला धन लाने व सबके खाता में 15 लाख रुपए भेजने का वादा क्या हुआ। आज देश के युवा बेरोजगार हैं। मोदी सभी विभाग को निजीकरण कर रहें हैं। देश की जनता उनको जवाब देने के लिए तैयार है। कहा कि लालू प्रसाद के डर से उन्हें जेल से नहीं निकले दिया जा रहा है। चुनावी सभा करने से भी रोका जा रहा है। वहीं आकाश सिंह को सबसे युवा उम्मीदवार बताते हुए जिताने की अपील की। संबोधित करने वालों मे पूर्व सांसद अनिल सहनी, सतीश पासवान, मनोज यादव, संतोष कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, लङ्क्षखद्र यादव, कलावती देवी, पूनम देवी, सरोज यादव, मनोज मुखिया आदि शामिल थे।

भाजपा और नीतीश की सरकार संविधान को खत्म करना चाहती

रामगढ़वा में राजद नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैलीकाप्टर में तकनीकी खराबी के कारण नहीं आये । स्थानीय एसजीएम उच्च विद्यालय में मोबाइल से ही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री यादव ने कहा कि जनता से माफी मांग तानी। रउआ सब महागठबंधन के वोट देके रालोसपा प्रत्याशी ब्रृजेश कुशवाहा के जिताईं। भाजपा और नीतीश की सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। ताकि जो आवाज उठाए, उसे समाप्त कर दिया जाए। वही नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद ने स्थानीय गणेश महावीर उच्च विद्यालय में महागठबंधन प्रत्याशी रालोसपा के ब्रजेश कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

   उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान में कमजोर लोगों के लिए बनी धाराओं को हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। अगर इसकी रक्षा चाहते हैं, तो एनडीए की सरकार को सत्ता से हटाना होगा। उन्होंन पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी ब्रृजेश कुशवाहा को वोट देने की अपील की। सभा की अध्यक्षता प्रखण्ड राजद अध्यक्ष मोहम्मद मूसा व संचालन कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने किया । सभा को सम्बोधित करने वालों में रालोसपा प्रत्याशी डॉ ब्रृजेश कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी,सुरेश यादव, रामबाबू यादव, नसीबुल हक, जयप्रकाश कुशवाहा, रवि मस्करा, सैफुल आजाम, बलराम यादव,आदि थे । सभा के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नहीं आने के कारण लोगों में मायूसी छाई रही ।

लालू के रहते देश की संविधान को कोई छू नहीं सकता

वाल्मीकिनगर लोक सभा के महागठबंधन के प्रत्यशी शास्वत केदार पांडेय की जीत सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बगहा एक के बबुई टोला खेल मैदान में सभा को संबोधित किया। भाजपा व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बगहा को राजस्व जिला बनाने मुख्यमंत्री ने ही रोक रखा है। यह चुनाव देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए है। यह पहला अवसर है जब मेरे पिता चुनाव के दौरान अस्पताल में हैं। लालू जी के रहते देश और संविधान को कोई छू नहीं सकता है। आप सब ही मेरे परिवार के सदस्य हैं।

  उन्होंने महागबंधन की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। राज्य में डबल-इंजन की सरकार चल रही है। केंद्र व राज्य में एक ही सरकार है। 2015 में आरा में सभा के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही गई। लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका। शिक्षा, रोजगार की आज बदहाली है। स्मार्ट सिटी, गंगा सफाई सहित कई अन्य वादें आज तक पूरा नहीं हो सका है। केंद्र व राज्य सरकार झूठों की सरकार है। हमारे पल्टू चाचा ने कहा था, मिट्टी में मिल जाएंगे, भाजपा में नहीं जाएंगे। अब नीतीश सरकार को मिट्टी में मिलाने का यह सुनहरा मौका है।

पुलिस अपराधियों के पकड़े के बजाएं शराबियों की सूंघ रही मुंह

बगहा बबुईटोला खेल मैदान में नीतीश के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा बिहार की पलटू चाचा की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं गरीबों की मुंह सुंघने का काम कर रही है। जबकि उनके सरकार के कई मंत्री शाम होते ही शराब में डूब जाते हैं। बिहार में शराबबंदी का कानून लागू कर अपना जेब गर्म कर रहे हैं। शराबबंदी में अब होम डिलेवरी की व्यवस्था कर दी गई है। उक्त बातें गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शहर के बबुईटोला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

  उन्होंने कहा कि पलटू चाचा (नीतीश कुमार) बिहार की जनता से कई वादा भी कर किये। लेकिन, आजतक एक भी वादा पूरा नहीं किया। बिहार में शराबबंदी के बाद चोरी छिपे शराब बिक रही है। जिसकी कीमत अधिक ली जाती है। यह इसलिए किया गया ताकि चाचा शराब के बड़े धंधेबाजों से मिलकर धन कमा सकें। आज सभी जगहों पर शराब मिल रहा है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.