विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदलते मौसम ने बिगाड़ा लोगों का स्वास्थ्य, एसकेएमसीएच में बुखार से एक की मौत पांच भर्ती Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sun, 11 Aug 2019 09:18 PM (IST)

एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में पहुंचे 150 मरीज। 80 फीसदी मौसमी बीमारी के शिकार होकर पहुंचे।

बदलते मौसम ने बिगाड़ा लोगों का स्वास्थ्य, एसकेएमसीएच में बुखार से एक की मौत पांच भर्ती Muzaffarpur News
बदलते मौसम ने बिगाड़ा लोगों का स्वास्थ्य, एसकेएमसीएच में बुखार से एक की मौत पांच भर्ती Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बदलता मौसम लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है। एसकेएमसीएच से जिला अस्पताल व निजी चिकित्सकों के क्लीनिक तक मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को एसकेएमसीएच में बुखार व दस्त से पीडि़त पहुंचे किशोर को देखने के साथ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह औराई का लालबाबू कुमार (14) बताया गया है। वहीं दो बच्चों समेत पांच मरीजों को तेज बुखार से ग्रसित होने पर भर्ती किया गया है।

 शिशु विभाग के डॉ. यूसी विद्यार्थी एवं डॉ. विमलेश कुमार ने बताया कि मौसम के बदलाव के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी-दस्त के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम से पीडि़त सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं। एसकेएमसीएच में रविवार को इमरजेंसी में डेढ़ सौ से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें 80 फीसदी मौसमी बीमारी के शिकार थे। 

चिकित्सकों की सलाह

जब-तब होने वाली बारिश के पानी में भीगने से बचें, तेज धूप में घर से नहीं निकलें, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, गरम पानी व ताजा भोजन का सेवन करें। साथ ही तेज बुखार होने पर पानी का पट्टी देनी चाहिए और पास के चिकित्सक से परामर्श लें। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप