Move to Jagran APP

Darbhanga Airport के शेष बचे काम को लेकर सुशील मोदी ने सचिव से की बात

एयरपोर्ट की चहारदीवारी को ऊंचा करने व्यू कटर लगाने सहित फुटओवर ब्रिज का निर्माण व चेन लिंक फेंसिग निर्माण की दिशा में राज्य सरकार से स्वीकृति मिली है। इसके लिए राशि आवंटित की गई है। यहां से जंगली जानवरों को पकड़कर दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 12:10 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 12:10 PM (IST)
Darbhanga Airport  के शेष बचे काम को लेकर सुशील मोदी ने सचिव से की बात
सुशील मोदी ने दरभंगा एयरपोर्ट का किया निरीक्षण। फोटो- जागरण

दरभंगा, जासं। सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शनिवार की शाम दरभंगा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टर्मिनल भवन के अंदर जाकर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। विभिन्न कांउटरों को देखा। इसके बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर कक्ष में अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं व सुरक्षा के मद्देनजर बात की। इस दौरान बताया गया कि एयरपोर्ट की चहारदीवारी को ऊंचा करने, व्यू कटर लगाने सहित फुटओवर ब्रिज का निर्माण व चेन लिंक फेंसिग निर्माण की दिशा में राज्य सरकार से स्वीकृति मिली है। इसके लिए राशि आवंटित की गई है। यहां से जंगली जानवरों को पकड़कर दूसरी जगह छोड़ा जाएगा। नए सिविल इनक्लेव व रनवे विस्तार को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया होनी बाकी है। इसपर सुशील मोदी ने राज्य सरकार के सचिव से बात कर समन्वय बनाकर कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर मनीष कुमार ने सुशील मोदी को बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर सांसद गोपालजी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद, केवटी विधायक डा. मुरारी मोहन झा, अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव, एमएलसी अर्जुन सहनी सहित सदर डीसीएलआर सादुल हसन खां आदि मौजूद थे। 

loksabha election banner

बापू के सपनों का बनाएंगे भारत : जिलाधिकारी

दरभंगा : समाहरणालय स्थित आंबेडकर सभागार में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने बापू के सपनों का भारत बनाने का आहृवान किया। इसके लिए सभी को अपना-अपना योगदान देने को कहा। उन्होंने गांधी के आदर्श वाक्य को दुहराते हुए कहा कि ÓÓमैं एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए काम करूंगा, जिसमें सबसे गरीब लोग भी यह महसूस करेंगे कि भारत उनका देश है। जिसके निर्माण में उनकी आवाज असरदार होगी। मैं ऐसे भारत के निर्माण के लिए काम करूंगा, जिसमें ऊंच और नीच वर्ग के लोग नहीं होंगे और जिसमें सभी संप्रदायों के लोग पूर्ण सामंजस्य के साथ रह सकेंगे। ऐसे भारत में अस्पृश्यता का अभिशाप या शराब और दूसरी नशीली चीजों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। जिसमें स्त्रियों को पुरुषों के सामान अधिकार प्राप्त होगा। शेष दुनिया के साथ हमारा संबंध शांति का होगा। हमें इस दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। तभी उनका कल्याण हो सकेगा और तब जाकर सही मायने में गांधीजी के सपनों का भारत निर्माण की बुनियाद पक्की होगी। इसके बाद जिलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनके चरणों में अपना श्रद्धा सुमन निवेदित किया। इसके बाद डीएम ने लहेरियासराय टावर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.