सुशील मोदी का विपक्ष पर वार- राहुल का मंच साझा नहीं करना चाहते महागठबंधन के नेता
उपमुख्यमंत्री ने कहा लालू के अंदर या बाहर रहने से नहीं पड़ता कोई फर्क। शत्रुघ्न की नीति और चरित्र पर भी उठाया सवाल। समस्तीपुर और रोसड़ा में एनडीए प्रत्याशी के साथ किया रोड शो।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 05:16 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जेल में बंद लालू यादव अपने कर्मों का फल भोग रहे हैं। चारा घोटाला के चार- चार मामलों में न्यायालय द्वारा उन्हें 27 वर्षों की सजा सुनाई गई है। निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उन्हें राहत नहीं मिली। चोरी, डकैती या गबन करने पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई तो होगी ही। भारतीय जनता पार्टी को इस से कोई लेना-देना नहीं है। देवगौड़ा के प्रधानमंत्रीत्व काल में लालू यादव जेल गए न कि भाजपा शासन में। जहां तक जेल का मामला है वह मैनुअल से ही चलता है। लालू परिवार द्वारा बिना सिर पैर की बात कही जा रही है।
जनता पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। वे सोमवार को रोसड़ा और समस्तीपुर में रोड शो करने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान से सरकार चलने का दावा करते हुए कहा कि एक ओर संविधान रक्षा की बात करते हैं वही दूसरी ओर उसी संवैधानिक प्रक्रिया पर प्रश्न भी खड़ा कर रहे हैं। भाजपा नेता ने विकास के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के चलने की बात कहते हुए कहा कि जितना विकास हुआ है, वह राजद के तीन जन्मों में भी संभव नहीं है।
बिजली और सड़क की चर्चा करते हुए कहा बिहार के अंदर हुए विकास का कोई जवाब नहीं है। आज भी बिहारवासी 15 वर्ष के कुशासन को भूला नहीं पाए हैं। सुशील मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज यह दुर्गति हो गई है कि राहुल के साथ महागठबंधन के कोई भी नेता मंच साझा करने के लिए कोई तैयार नहीं है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की नीति, नेतृत्व और चरित्र पर सीधा प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार बनी अपनी पत्नी का मदद कर वहां कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं।
वर्ष 1990 के अपने चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि एक बार शत्रुघ्न सिन्हा प्रचार कर मंच से नीचे उतरे और महज एक घंटा बाद ही कंकड़बाग में प्रतिद्वंदी उम्मीदवार का भी मंच साझा करने लगे। जो उनकी नीति और चरित्र को उजागर करता है। इसके बाद रोसड़ा एवं समस्तीपुर शहर में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो कर वोट करने की अपील की। मौके पर प्रत्याशी रामचंद्र पासवान, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी, पूर्व विधायक मंजू हजारी, जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह, व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत एनडीए के कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें