विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में सुधा डेयरी से जलनिकासी को बनने वाली पाइपलाइन 11 रैयतों की निजी जमीन से गुजरेगी

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:29 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में सदातपुर स्थित सुधा डेयरी से जलनिकासी के लिए बनने वाली अंडरग्राउंड पाइपलाइन 11 रैयतों की निजी जमीन से ...और पढ़ें

सुधा डेयरी मुजफ्फरपुर।

सुधा डेयरी मुजफ्फरपुर।

HighLights

  1. सुधा डेयरी जलनिकासी पाइपलाइन 11 रैयतों की निजी जमीन से गुजरेगी।

  2. कांटी सीओ ने स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट अपर समाहर्ता को भेजी।

  3. फरदो नदी में ट्रीटेड पानी गिराने को एनएचएआई, रेलवे से अनुमति।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Sudha Dairy Muzaffarpur: सदातपुर स्थित सुधा डेयरी से जलनिकासी के लिए बनने वाली अंडरग्राउंड पाइपलाइन निजी जमीन से होकर गुजरेगी। कांटी सीओ और राजस्व कर्मचारी ने स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट अपर समाहर्ता को भेज दी है।

388 डिसमिल जमीन शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, इस पाइपलाइन निर्माण में 11 रैयतों की लगभग 388 डिसमिल निजी जमीन आ रही है। इसके अलावा शेष रकबा बिहार सरकार और भारत सरकार का है। अब कमेटी इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे कदम बढ़ाएगी।

फरदो नदी में गिरेगा पानी

योजना के तहत सुधा डेयरी से अंडरग्राउंड पाइपलाइन बनाकर एनएच-27 के किनारे और रेलवे पुलिया के रास्ते पानी फरदो नदी में गिराया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई और रेलवे से एनओसी ली जाएगी।

आ सकती तकनीकी समस्या

रेलवे समपार फाटक के पास यू-टर्न आकार होने के कारण पाइपलाइन बिछाने में तकनीकी समस्या आ सकती है। इसके लिए विशेषज्ञों से तकनीकी सलाह ली जाएगी ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

रैयतों से ली जाएगी सहमति

जिन रैयतों की जमीन से पाइपलाइन गुजरेगी, उनसे बातचीत कर जल्द सहमति ली जाएगी। डेयरी परिसर में ही केमिकल युक्त पानी को ट्रीट किया जाएगा, जिसके बाद केवल साफ पानी ही फरदो नदी में बहाया जाएगा।