Move to Jagran APP

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले की छात्राओं ने लहराया परचम, सूबे में मुजफ्फरपुर अव्वल

जिले से चुने गए छह बाल वैज्ञानिक इसमें से पांच छात्राएं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 50 में से 30 बाल वैज्ञानिक होंगे शामिल। जिला समन्वयक डॉ.फुलगेन पूर्वे क्षेत्रीय शैक्षिक समन्वयक डॉ.एनपी राय ने सभी बाल वैज्ञानिकों उनके मार्गदर्शकों व उनके स्कूल के प्रधानाध्यापकों को बधाई दी है।

By Ajit kumarEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 08:45 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 08:45 AM (IST)
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले की छात्राओं ने लहराया परचम, सूबे में मुजफ्फरपुर अव्वल
राज्य स्तर पर निर्णायक मंडल ने 50 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मुजफ्फरपुर की बेटियों ने परचम लहराया है। राज्य स्तर पर चुने गए 50 बाल वैज्ञानिकों में जिले की पांच छात्राओं व एक छात्र ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। सूबे में सबसे अधिक छह बाल वैज्ञानिक मुजफ्फरपुर से चुने गए हैं। जिले से चयनित छात्र-छात्राओं में प्रभात तारा स्कूल की ज्योत्सना कुमारी, सौम्या कुमारी, श्वेता कुमारी, डीएवी मालीघाट की कनिष्ठा कुमारी, राधा कृष्ण केडिया बालिका उच्च विद्यालय की नव्या वर्मा और डीएवी बखरी के मानस महेंद्र का चयन हुआ है। जिला समन्वयक डॉ.फुलगेन पूर्वे, क्षेत्रीय शैक्षिक समन्वयक डॉ.एनपी राय ने सभी बाल वैज्ञानिकों, उनके मार्गदर्शकों व उनके स्कूल के प्रधानाध्यापकों को बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

27 से 30 दिसंबर तक आयोजित हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

साइंस फॉर सोसाइटी बिहार की ओर से राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का ऑनलाइन आयोजन 27 से 30 दिसंबर तक ऑनलाइन किया गया था। इसमें पूरे बिहार से जिला स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति दी थी। इसके बाद राज्य स्तर पर निर्णायक मंडल ने 50 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया।

इन परियोजनाओं के लिए चयनित हुए बाल वैज्ञानिक

नाम, स्कूल का नाम, प्रोजेक्ट का नाम

1. ज्योत्सना कुमारी, प्रभात तारा बालिका विद्यालय, मुजफ्फरपुर के वार्ड 29 में जलजमाव की समस्या और समाधान

2. सौम्या कुमारी, प्रभात तारा बालिका विद्यालय, दूरी संकेतक यंत्र

3. श्वेता कुमारी, प्रभात तारा बालिका विद्यालय, जीवन रक्षक सैनिटाइजर

4. कनिष्ठा कुमारी, डीएवी मालीघाट, स्वस्थ परिस्थितिकी तंत्र के लिए बायोमैग्निफिकेशन की स्थिरता

5. नव्या वर्मा, आरके केडिया गल्र्स स्कूल, कोविड-19 से बचने के लिए सस्ते और घरेलू उपाय

6. मानस महेंद्र, डीएवी बखरी, एएमडी-एंटी मॉस्क्यूटो डिवाइस  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.