महापौर के अभद्र व्यवहार से निगम में बवाल, हड़ताल पर गए कर्मचारी
- पेयजल आपूर्ति एवं शहर की साफ-सफाई ठप कार्यालय पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन मुजफ्फरपु
- पेयजल आपूर्ति एवं शहर की साफ-सफाई ठप, कार्यालय पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर : महापौर सुरेश कुमार पर नगर निगम कर्मचारी संघ के सचिव एवं पाइप लाइन निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कर्मी भड़क उठे। निगम का काम ठप कर दिया और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ ने निगम में हड़ताल का एलान करते हुए शहर की जलापूर्ति एवं साफ-सफाई को ठप कर दिया। पाइप लाइन निरीक्षक सिंह का कहना है कि महापौर ने उन्हें अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर गुजराती मोहल्ले में पानी का अवैध कनेक्शन जोड़ने को कहा। ऐसा करने से इन्कार किया तो महापौर ने उनके साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने कार्यालय के काम को ठप कर दिया और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी महापौर से अपने इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से मांगी मांगने एवं आगे ऐसा नहीं करने की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कार्यालय में काम मे दौरान सुरक्षा की मांग की है।
महापौर ने सत्येंद्र कुमार सिंह पर अनुशासनहीनता बरतने एवं अवैध रूप से बहाल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सत्येंद्र कुमार सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया है। घटना के बाद नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को मामले की जांच का निर्देश दिया है। वहीं नगर निगम कर्मचारी संघ ने शनिवार को निगम कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक बुलाई है जिसमें आंदोलन को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा। निगम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने एवं जलापूर्ति ठप कर देने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----------------------