350 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई दवाइयां
आनंद मार्ग आश्रम अतरदह में प्रभात संगीत दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Sep 2017 01:49 AM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2017 01:49 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। आनंद मार्ग आश्रम अतरदह में प्रभात संगीत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैकटपुर, सलहा, मोहनपुर के बाढ़ पीडि़तों के बीच दवा वितरण किया गया। मुक्ति प्रधान आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आज के दिन आनंदमार्ग के गुरुदेव श्रीश्री आनंद मूर्ति ने 5018 प्रभात संगीत दिए जिसकी शुरुआत देवघर से हुई। मौके पर डॉ. महेंद्र देव, आचार्य कतिमया दीदी, प्रभात कुमार, केके देव, आनंद मित्रम कर्ण कुमार, जितेश नारायण, हर्ष शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें