Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में विश्व प्रसिद्ध भितिहरवा गांधी आश्रम परिसर में पथराव, मचा हड़कंप

पश्चिम चंपारण के भितिहरवा परिसर में शरारती तत्वों ने की हरकत जांच में जुटी गौनाहा पुलिस। घटना में किसी तरह की क्षति नहीं हुई।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 08:36 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में विश्व प्रसिद्ध भितिहरवा गांधी आश्रम परिसर में पथराव, मचा हड़कंप
पश्चिम चंपारण में विश्व प्रसिद्ध भितिहरवा गांधी आश्रम परिसर में पथराव, मचा हड़कंप

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। विश्व प्रसिद्ध गांधी आश्रम भितिहरवा परिसर में असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, आश्रम में तैनात होमगार्ड के जवानों के हल्ला करने पर सभी भाग निकले। घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। आशंका है कि आम तोडऩे वाले असामाजिक तत्वों ने ऐसी हरकत की। पुलिस जांच में जुटी थी। गौनाहा के प्रभारी थानाध्यक्ष सुकन सहनी ने वहां का निरीक्षण किया। कहा कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 

loksabha election banner

आश्रम में तैनात होमगार्ड जवान सेराजुल मियां और सूर्य साह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक पथराव होने लगा। घबराकर गेट से बाहर देखा तो 8-10 असामाजिक तत्व पत्थर फेंक रहे थे। जब डांटा तो गाली गलौज करने लगे। हल्ला सुनकर अन्य गार्ड गेट के पास पहुंचे। तब उपद्रवी भागे।

 सूचना के बाद आश्रम प्रभारी शिव कुमार मिश्र ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है। वहीं, आश्रम परिसर में रह रहे टेक्नीशियन राजेश कुमार ने बताया कि आश्रम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि, आश्रम के इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लोगों के मन में गांधीजी के प्रति असीम श्रद्धा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.