Move to Jagran APP

मधुबनी के अंधराठाढ़ी में खोदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा Madhubani News

विष्णु की प्रतिमा में चार भुजाएं हैं। एक हाथ में कमल पुष्प दूसरे हाथ में शंख तीसरे हाथ में गदा तो चौथे हाथ में चक्र है। सरस्वती के हाथ में वीणा तो लक्ष्मी के हाथ कमल फूल है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 07:58 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 07:58 AM (IST)
मधुबनी के अंधराठाढ़ी में खोदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा Madhubani News
मधुबनी के अंधराठाढ़ी में खोदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा Madhubani News
मधुबनी, जेएनएन। अंधराठाढ़ी प्रखंड के कसमा गौड़ गांव के एक तालाब से मिïट्टी खोदाई के दौरान भगवान विष्णु की आकर्षक प्रतिमा मिली है। प्रतिमा दो फीट लंबी और डेढ़ फीट चौड़ी है। काले ग्रेनाइड पत्थर पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की भी प्रतिमा बनी है। पत्थर पर अन्य देवी -देवताओं की तस्वीर उकेरी गई हैं। इनकी सवारियों का चित्र सुंदर ढंग से बना है। लोगों ने प्रतिमा को मुखिया अरविंद चौधरी के यहां रखकर पूजा पाठ शुरू कर दिया है।

बताया गया कि मुखिया सुगौना तालाब में मिट्टी खोदाई करवा रहे थे। रविवार देर शाम वहां काम कर रहे मजदूरों की नजर प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा जमीन के उपर निकला है। प्रतिमा को खोदकर बाहर निकाला गया। वहां भगवान विष्णु का जयकारा लगने लगा। भगवान विष्णु की प्रतिमा में चार भुजाएं हैं। एक हाथ में कमल पुष्प, दूसरे हाथ में शंख, तीसरे हाथ में गदा तो चौथे हाथ में चक्र है। माता सरस्वती के हाथ में वीणा तो लक्ष्मी के हाथ कमल फूल है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.