Move to Jagran APP

निगम कार्यालय में पूर्व महापौर समीर कुमार की प्रतिमा का अनावरण

पूर्व महापौर समीर कुमार की दूसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को निगम कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 01:57 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 01:57 AM (IST)
निगम कार्यालय में पूर्व महापौर समीर कुमार की प्रतिमा का अनावरण
निगम कार्यालय में पूर्व महापौर समीर कुमार की प्रतिमा का अनावरण

मुजफ्फरपुर। पूर्व महापौर समीर कुमार की दूसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को निगम कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। महापौर सुरेश कुमार, उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला, समीर कुमार की पत्‍‌नी वर्षा रानी एवं आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने प्रतिमा का अनावरण किया। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के सौजन्य से निगम कार्यालय में प्रतिमा की स्थापना की गई है। समीर कुमार निगम के प्रथम महापौर थे। दो साल पूर्व अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी। प्रतिमा के अनावरण के उपरांत पत्‍‌नी वर्षा रानी ने निगम कर्मचारियों के बीच सैनिटाइजर का वितरण किया। नगर निगम एवं समीर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सशक्त स्थायी समिति सदस्य हरिओम कुमार, वार्ड पार्षद अजय ओझा, पवन राम, राकेश कुमार सिन्हा पप्पू, पूर्व पार्षद त्रिभुवन राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता आलोक वर्मा ने किया। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनको याद किया। जयंती पर याद किए गए बिंदा बाबू जयंती पर स्व. विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा उर्फ बिंदा बाबू याद किए गए। वरीय अधिवक्ता सह अपर लोक अभियोजक नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि समाज में उनका त्याग व बलिदान आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा। वह वैशाली के मानपुर गांव के निवासी थे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के पहले नगर पालिका के साथ कई वर्षो तक कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने स्व.कृष्ण सिंह तथा अनुग्रह नारायण सिंह के मध्य एक कड़ी के रूप में काम किए। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इन्हें पद्मभूषण की उपाधि दी। उनकी जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा एक संत राजनेता पुस्तक का विमोचन विधानसभा परिषद में किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.