Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में विशेष प्लाटून फोर्स करेगी वर्षों से फरार आरोपितों की गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि एक प्लाटून फोर्स का गठन किया गया है। जिनका काम विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करनी है। प्लाटून फोर्स काम करना शुरू कर दिया है। इनके द्वारा अब तक कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 11:21 AM (IST)
पश्चिम चंपारण में विशेष प्लाटून फोर्स करेगी वर्षों से फरार आरोपितों की गिरफ्तारी
संगीन मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्लाटून फोर्स का गठन।

बेतिया, जासं। गंभीर कांडों के फरार अभियुक्तों कि अब शामत आने वाली है। पुलिस को चकमा देकर अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर रहने वाले ऐसे अभियुक्त अब बच नहीं पाएंगे। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने ऐसे अभियुक्तों को दबोचने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। गंभीर कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले में विशेष प्लाटून फोर्स का गठन किया गया है। जिनको इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जिम्मेवारी मिली है। एसपी ने बताया कि एक प्लाटून फोर्स का गठन किया गया है। जिनका काम विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करनी है। प्लाटून फोर्स काम करना शुरू कर दिया है। इनके द्वारा अब तक कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

loksabha election banner

प्लाटून फोर्स में है 30 जवान व पदाधिकारी

फरार अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए बनाए गए प्लाटून फोर्स में 30 जवानों पदाधिकारी को रखा गया है। इनका काम हत्या। दुष्कर्म, जानलेवा हमला, डकैती, लूट जैसे संगीन मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करनी है। प्लाटून फोर्स के पदाधिकारी पुलिस जिला में कहीं भी कार्रवाई करने में सक्षम है। विभिन्न थानों के संगीन मामलों के फरार अभियुक्त की सूची बना ली गई है। इस सूची में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्लाटून फोर्स काम कर रही है।

पेंडिंग केसों के निष्पादन में आएगी तेजी

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पेंडिंग केसों के निष्पादन में तेजी आएगी। कई बार कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण केस पेंडिंग रह जाते हैं। अब अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो जाने के बाद इस तरह के केसों के निष्पादन में तेजी आएगी। जिससे पुलिस महकमे का बोझ भी काफी हद तक कम हो जाने की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिम चंपारण के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल प्लाटून का गठन किया गया है। स्पेशल प्लाटून फोर्स को गंभीर मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की जिम्मेवारी दी गई है। प्लाटून काम करना शुरू कर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.