पूर्वी चंपारण के मेहसी में बेटे ने काटी पिता की गर्दन,सुनकर सभी रह गए अवाक East champaran News
घटना के संदर्भ में पूजा देवी ने अपने भसुर प्रमोद भगत पर ससुर की हत्या का आरोप लगाते हुए मेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 01:56 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 02:02 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। मेहसी थाना अंतर्गत ताजपुर बारा गांव में एक बेटे ने अपने पिता की गर्दन काट दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसको भी यह जानकारी मिली, सभी अवाक रह गए। घटना के स्पष्ट कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। आसपास के लोगों का मानना है कि यह घटना घरेलू विवाद की वजह से हुई है।
सोमवार की सुबह नौ बजे रघुवंश भगत(65) और उनके पुत्र प्रमोद भगत घर से खेत जाने के लिए निकले। दोनों घर से बाहर निकले ही थी कि शोर सुनाई पड़ी। जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि रघुवंश का सर धड़ से अलग हुआ पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु मोतिहारी भेज दिया। घटना के संदर्भ में पूजा देवी ने अपने भसुर प्रमोद भगत पर ससुर की हत्या का आरोप लगाते हुए मेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें