मधुबनी के फुलपरास में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या Madhubani News
अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। अंधरामठ थाना क्षेत्र के बगैबा गांव में हुई घटना। कारणों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 11:45 AM (IST)
मधुबनी, जेएनएन। जिला अंतर्गत फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के अन्धरामठ थाना अन्तर्गत बगैबा गांव में शनिवार की देर रात दालान पर सोए हुए एक किसान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 52 वर्षीय रामचन्द्र साह उर्फ रामा साह अपने दरवाजा पर सो रहे थे। अपराधी ने उनकी कनपटी में सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुन लोग दौड़े तो रामचंद्र साह को खून से लथपथ पाया। लोगों की मानें तो एक अपराधी को सड़क की ओर भागते भी देखा गया। रामचंद्र साह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। लौकही थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने कहा कि हत्या के कारण का पता नहीं चला है। लेकिन संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें