विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG 2026 में मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज का जलवा, 8 छात्र बनेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर

By Keshav PandayEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Mon, 28 Sep 2026 07:54 AM (IST)

श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर के छात्रों ने नीट-पीजी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।

श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज। फाइल फोटो

श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज। फाइल फोटो

HighLights

  1. एसकेएमसीएच छात्रों ने नीट-पीजी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

  2. डॉ. एमडी सैफ अली ने अखिल भारतीय 408वीं रैंक प्राप्त की।

  3. कॉलेज में जश्न का माहौल, प्राचार्या व अधीक्षक ने बधाई दी।

केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परीक्षा में संस्थान के कई छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

सफल अभ्यर्थियों में डॉ. एमडी सैफ अली ने आल इंडिया 408वीं रैंक हासिल कर संस्थान में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं, डॉ. जिज्ञासा सिन्हा भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने 855वां स्थान हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया।

इसके अलावा डॉ. ऋषिकेश ने 1008वीं, डॉ. प्रतीक कुमार ने 3100वीं और डॉ. ओम प्रकाश ने 4175वीं रैंक प्राप्त की है। संस्थान के शुभम सौरभ को 7000वीं, अमन राज को 11 हजारवीं और डॉ. गौसुल आजम को अखिल भारतीय स्तर पर 15 हजारवीं रैंक मिली है।

संस्थान में जश्न का माहौल, प्राचार्या व अधीक्षक ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एसकेएमसीएच के विद्यार्थियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरे कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसकेएमसीएच की प्राचार्या डॉ. कुमारी विभा और अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिक्षकों ने कहा- मेहनत और लगन का मिला फल

विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर डॉ. एसके पाठक और डॉ. अमित कुमार समेत कॉलेज के अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने भी हर्ष जताया है।

शिक्षकों ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में विद्यार्थियों का यह बेहतरीन प्रदर्शन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और निरंतर की गई तैयारी का ही सुखद परिणाम है। इससे जूनियर छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड की एयरफोर्स डॉक्टर का NEET PG 2026 में जलवा, AIR-2 हासिल कर देश की टॉपर बनीं पल्लाक्षी