Move to Jagran APP

शिवहर विधानसभा में छह हजार 335 नए वोटर बढ़े, दो थर्ड जेंडर वोटर हुए कम

नवंबर में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद शिवहर विधानसभा क्षेत्र में छह हजार 335 मतदाता बढ़े है। नवंबर माह में हुए विधानसभा चुनाव के बाद निर्वाचन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान की वजह से बड़ी संख्या में युवा मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किया गया है।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 02:50 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 02:50 PM (IST)
शिवहर विधानसभा में छह हजार 335 नए वोटर बढ़े, दो थर्ड जेंडर वोटर हुए कम
शिवहर विधानसभा में छह हजार 335 नए वोटर बढ़े। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

शिवहर, जागरण संवाददाता। नवंबर में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद शिवहर विधानसभा क्षेत्र में छह हजार 335 मतदाता बढ़े है। नवंबर माह में हुए विधानसभा  चुनाव के बाद निर्वाचन विभाग और जिला  प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान की वजह से बड़ी संख्या में युवा मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान शिवहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या तीन लाख दो हजार 938 थी। जो बढ़कर अब तीन लाख नौ हजार 273 हो गई है।

loksabha election banner

 पहली जनवरी 2021 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवहर जिले के शिवहर विधानसभा क्षेत्र का फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया हैं। इसके तहत शिवहर विधानसभा क्षेत्र में छह हजार 335 मतदाता बढ़े है। जारी मतदाता सूची के अनुसार शिवहर विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार 558 पुरुष और दो हजार 979 महिला वोटर बढ़े है। हालांकि, थर्ड जेंडर वोटर की संख्या कम हुई है।

 नवंबर माह में विधानसभा चुनाव के दौरान थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 16 थी। जबकि, सोमवार को जारी मतदाता सूची में इनकी संख्या 14 रह गई है। बताते चलें कि, नवंबर  में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान एक लाख 60 हजार 464 पुरुष, एक लाख 42 हजार 458 महिला व 16 थर्ड जेंडर समेत तीन लाख दो हजार 938 थी। जो बढ़कर अब तीन लाख नौ हजार 273 हो गई है। इसमें एक लाख 63 हजार 822 पुरुष मतदाता, एक लाख 45 हजार 437 महिला मतदाता तथा 14 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। वर्ष 2015 के आंकड़ों पर गौर करे तो पांच साल के भीतर शिवहर विधान सभा में  35 हजार 542 वोटर बढ़े है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान शिवहर विधानसभा में एक लाख 46 हजार 80 पुरुष, एक लाख 27 हजार 439 महिला व 11 थर्ड जेंडर समेत कुल 2,73,731 मतदाता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.