Move to Jagran APP

7.68 करोड़ भारतीय जाली नोट के साथ चार पाकिस्तानी सहित छह गिरफ्तार

नेपाल के त्रिभूवन एयरपोर्ट से चार सुट केश में रखे जाली नोट जब्त। पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में भेजे जाने की थी योजना।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:21 PM (IST)
7.68 करोड़ भारतीय जाली नोट के साथ चार पाकिस्तानी सहित छह गिरफ्तार
7.68 करोड़ भारतीय जाली नोट के साथ चार पाकिस्तानी सहित छह गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से शुक्रवार को नेपाल पुलिस और कस्टम अधिकारियों ने 7.68 करोड़ के जाली भारतीय नोट के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें नेपाल के पूर्व मंत्री सलीम मियां अंसारी के पुत्र समेत चार पाकिस्तानी नागरिक भी हैं। इन लोगों से पूछताछ जारी थी।

prime article banner


एयरपोर्ट भंसार प्रमुख गजेंद्र ठकुरी और एसएसपी संदीप भंडारी ने कहा कि कतर एयरवेज से आए पाकिस्तानी नागरिक नसरुद्दीन ( 67), मो. अफ्तार ( 49) और नादिया अनवर ( 39) को चार सूटकेश में रखे दो-दो हजार के 7 करोड़ 67 लाख 94 हजार जाली भारतीय नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों से एजेंसियों ने अलग-अलग पूछताछ की। फिर तीनों की निशानदेही पर जाली नोटों की बड़ी खेप लेने और पाकिस्तानी नागरिकों के रिसीव करने पहुंचे नेपाल के पूर्व मंत्री के पुत्र यूनुस अंसारी, उसके साथी सोहैल खान और चालक सूजन राणा मगर को गिरफ्तार किया गया।


नेपाली अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और संदिग्ध चरित्र के पर्यटकों पर पुलिस पैनी नजर रख रही थी। इसी दौरान यह सफलता मिली। नेपाल में पहली बार इतनी बड़ी भारतीय जाली नोटों की खेप पकड़ी गई है। पिछले साल भी पूर्व मंत्री के पुत्र को 35 लाख भारतीय जाली नोट के साथ नेपाल के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया था। वह हाल में जेल से निकला था। संवाद प्रेषण तक जाली नोटों की गिनती जारी थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.