Move to Jagran APP

बैठी रह गई दुल्हन, नहीं आई बारात

बारात की सारी तैयारी हो गयी थी। दुल्हन सज-धज कर तैयार थी। दरवाजे पर शहनाई गूंज रही थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 05:02 PM (IST)
बैठी रह गई दुल्हन, नहीं आई बारात
बैठी रह गई दुल्हन, नहीं आई बारात

मुजफ्फरपुर। बारात की सारी तैयारी हो गयी थी। दुल्हन सज-धज कर तैयार थी। दरवाजे पर शहनाई गूंज रही थी। लोग बारात के स्वागत के लिए तैयार बैठे थे। लेकिन, बारात नहीं आने से सारी तैयारी धरी-की-धरी रह गयी। मामला पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी थाना के फतेहपुर गांव की बतायी गयी है। मामले में लड़की के पिता ने योगापट्टी थाने में लड़का पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि चौतरवा थाना क्षेत्र के लगुनाहा निवासी मिथिलेश पांडेय, उनकी पत्नी सिकिल देवी, पुत्र आदितेश पांडेय, नंदकिशोर प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है। प्राथमिकी में लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री की शादी मिथिलेश पांडेय के पुत्र आदितेश पांडेय से तय हुई थी। इसको लेकर वर्ष 2016 योगापट्टी हनुमान मंदिर में लड़की दिखायी की रस्म भी पूरी की गई थी। उस समय लड़का पक्ष के लोगों ने शादी के लिए हामी भर दी। दो वर्ष बाद तिलक व शादी की तिथि तय हो गयी थी। तिलक की तैयारी पूरी करने के बाद लड़की पक्ष लड़का पक्ष के यहां जाने को थे। तभी होने वाले दूल्हे का पिता लड़की के घर आये और कहा कि तिलक की कोई जरुरत नहीं है। हमें तिलक की कोई जरूरत नहीं है,बस आप लोग अपनी लड़की की शादी की तैयारी करें। तब लड़की पक्ष के लोग शादी की तैयारी में लग गए। बारात आने का इंतजार किया जाने लगा। लेकिन, शादी वाले दिन लड़का पक्ष बारात लेकर नहीं आए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.