Move to Jagran APP

सीतामढ़ी पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: रुन्नीसैदपुर में तकनीकी खराबी के कारण 5 मतदान केंद्र के बदले गए ईवीएम

मतदान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण अभी तक पांच मतदान केंद्रों पर ईवीएम बदले गए। कुल 22 ईवीएम में बैटरी लो हो जाने के कारण बैटरी बदले गए। रुन्नीसैदपुर के 33 पंचायतों में कुल 256959 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 11:13 AM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 11:13 AM (IST)
सीतामढ़ी पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: रुन्नीसैदपुर में तकनीकी खराबी के कारण 5 मतदान केंद्र के बदले गए ईवीएम
मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिली। फोटो- जागरण

सीतामढ़ी, जासं।  जिले में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में रुन्नीसैदपुर में रविवार को मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 11.32 फीसद मतदान होने की सूचना है। मतदान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण अभी तक पांच मतदान केंद्रों पर ईवीएम बदले गए। कुल 22 ईवीएम में बैटरी लो हो जाने के कारण बैटरी बदले गए। रुन्नीसैदपुर के 33 पंचायतों में कुल 2,56,959 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,36,923 पुरुष तथा 1,20,036 महिला मतदाताएं हैं । इसके लिए कुल 455 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं । आज विभिन्न पदों के 4142 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद होगा। इनमें मुखिया पद के 297, सरपंच पद के 228, पंसस के 353, पंचायत सदस्य पद के 2272 तथा पंच पद के 992 प्रत्याशी शामिल हैं। 

loksabha election banner

संत कुमार बने मुखिया संघ के अध्यक्ष, दूसरे गुट ने किया बहिष्कार

मीनापुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के टेंगरारी में पंचायत भवन पर प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित मुखिया संघ की बैठक मुखिया अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें रघई पंचायत के मुखिया संत कुमार को सर्वसम्मति से संघ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पुष्प माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। अगली बैठक गोरीगामा में करने और संघ का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। दावा किया गया कि बैठक में 26 में 18 मुखिया मौजूद थे।

उधर, दूसरी ओर पैगंबरपुर मुखिया प्रियंका कुमारी, चतुर्सी पंचायत के मुखिया दिवाकर कुमार, नंदना पंचायत के मुखिया संजय झा सहित आठ मुखियों ने बताया कि यह चुनाव अवैध है। लोगों को सम्मानित करने के नाम पर बुलाकर फर्जी हस्ताक्षर कर कागजी खानापूरी कर बयान जारी कर दिया गया है। इसमें निर्वाचित एक भी महिला जनप्रतिनिधि मुखिया उपस्थित नहीं थीं। मात्र 11 मुखिया ही उपस्थित थे या उनके पति थे। जो मुखिया नहीं है वे भी वहां मौजूद थे। 13 मुखिया महिला हैं। इसका हम लोग बहिष्कार करते हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रखंड मुख्यालय पर सभी निर्वाचित मुखिया को बुलाकर बैठक में सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.