विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के बेलसंड विधायक पर मुजफ्फरपुर में नौवां केस, 35 लाख की जमीन फर्जीवाड़े का आरोप

Published: Sat, 29 Aug 2026 10:35 PM (IST)

Belsand MLA Amit Ranu:बेलसंड विधायक अमित रानू की मुश्किलें बढ़ गई हैं, मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का नौवां ...और पढ़ें

बेलसंड विधायक अमित रानू

बेलसंड विधायक अमित रानू

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Belsand MLA Amit Ranu: अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-उदनडीह में 50 लोगों की जमीन कब्जाने, जेसीबी से चहारदीवारी तोड़ने और रंगदारी मांगने के मामलों में नामजद सीतामढ़ी के बेलसंड विधायक अमित रानू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

शनिवार को विधायक के खिलाफ मुजफ्फरपुर में एक और नई प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने विधायक और उनके करीबियों पर धोखाधड़ी कर कीमती जमीन अपने नाम कराने का गंभीर आरोप लगाया है।

एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई

इस नए मामले के साथ ही विधायक के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन कुमार मिश्रा ने सभी मामलों की न्यायिक प्रक्रिया और सुनवाई के लिए पत्रावली विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दी है।

न्यायालय द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई अब विशेष अदालत के माध्यम से ही संचालित की जाएगी।

35 लाख की जमीन का फर्जीवाड़ा

ब्रह्मपुरा के कृष्णा टोली निवासी आशा देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू, उनके भाई सोनू सिंह समेत पांच लोगों को नामजद किया है।

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2022 में उनकी सात डिसमिल जमीन जालसाजी कर आरोपितों ने अपने नाम लिखवा ली थी। 35 लाख रुपये मूल्य की इस जमीन के एवज में उन्हें केवल चार लाख रुपये दिए गए, जबकि बाकी 31 लाख रुपये मांगने पर भी नहीं लौटाए गए।

पीड़ितों का कोर्ट में बयान

ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन ने पुष्टि की है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तकनीकी और दस्तावेजी जांच शुरू कर दी गई है। इधर, पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमों के सिलसिले में शनिवार को तीन अन्य पीड़ितों का न्यायालय में विधिवत बयान दर्ज कराया।

इनमें महिंद्रवाड़ा के पैक्स अध्यक्ष राजा कुमार, कोल्हुआ पैगंबरपुर के हरेंद्र कुमार यादव और अखाड़ाघाट के अमित कुमार शामिल हैं।