तीसरी सोमवारी पर साध्य योग
¨हदू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन का पूरा महीना ही महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इस माह में पड़ने वाले सोमवारों का अपना अलग महत्व है।
By Edited By: Published: Mon, 08 Aug 2016 02:09 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 02:09 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। ¨हदू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन का पूरा महीना ही महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इस माह में पड़ने वाले सोमवारों का अपना अलग महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि देवी पार्वती ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए सावन महीने में ही कठिन व्रत किया था। आज सावन का तीसरा सोमवार है। ज्योतिषी राजेश उर्फ मुन्ना शास्त्री बताते हैं कि सावन का तीसरा सोमवार साध्य योग में आ रहा है। इस दिन शिव की पूजा करने से कठिन से कठिन कार्य हल हो जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें