जीत हासिल करने के उद्देश्य से उतरना चाहिए मैदान में
मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के मध्य विद्यालय के मैदान आंबेदकर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टवेंटी-टवेंटी क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल मैच का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू द्वारा किया गया।
मुजफ्फरपुर। मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के मध्य विद्यालय के मैदान आंबेदकर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टवेंटी-टवेंटी क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल मैच का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू द्वारा किया गया। मौके पर श्री झा ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के ख्याल से मैदान में उतरना चाहिए। प्रतियोगिता के अंतिम समय तक संघर्ष कर अपने टीम के लिए डटे रहना चाहिए। खेल से चुनौतियां लेने के साथ कामयाबी की ताकत मिलती है। खेल सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है। आपसी भाई चारे को विकसित करती है। यही नहीं शरीर और मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखती है। क्रिकेट जन-जन का प्रिय खेल बन चुका है। खेल के क्षेत्र में देश दुनिया भर में अपना नाम रोशन कर रहा है। खेल रोजगार का अच्छा साधन बन रहा है। कॉमन बेल्थ गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने अनेकों स्वर्ण, सिल्बर व कांस्य प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया है। खेल के माध्यम से युवा शोहरत के साथ ही अच्छा-खासा पैसा भी कमा सकता है। खेल के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए अच्छे कोच की जरूरत होती है। आयोजक रमण, सुमन, जितेंद्र, शंभू, धर्मेन्द्र, रमन पासवान, सुमन ठाकुर, जितेन्द्र कुमार, भक्ति पासवान, रंजन झा, अशोक पासवान, सुभाष राम, रंजन झा, मोहन झा, रणजीत मिश्र सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, दर्शक मौजूद थे। अंपायर रमन पासवान व सुमन पासवान की मौजूदगी में रांटी और गौरीमेरण के बीच मैच की शुरूआत हुई। टॉस के बाद गौरी मेरण की टीम बल्लेवाजी को मैदान पर उतरा।