Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में चौकाने वाली घटना, पड़ोसी के कंधे पर बंदूक रख दबंगों ने मुखिया के घर पर की फायर‍िंग

Muzaffarpur News सूचना पर पहुंचे पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष मुखिया ने तीन ग्रामीणों पर लगाया फायर‍िंग का आरोप फायर‍िंग से पहले सभी मुखिया की कर रहे थे खोज लौट रहे एक आरोपित ने महिला की पिटाई गिरफ्तार।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 11:39 AM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 11:39 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में चौकाने वाली घटना, पड़ोसी के कंधे पर बंदूक रख दबंगों ने मुखिया के घर पर की फायर‍िंग
मुजफ्फरपुर में फायर‍िंंग की घटना के बाद जांच में जुटी पुल‍िस। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर (मुशहरी), जासं। मुशहरी थाना क्षेत्र की छपड़ा मेघ पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया विजय पासवान के पड़ोसी के कंधे पर बंदूक रखकर उनके आवास पर दबंगों ने तीन राउंड हवाई फायर‍िंग की। उस समय मुखिया अपने आवास पर नहीं थे। इससे पहले फायङ्क्षरग करने वाले मुखिया को खोज रहे थे। इस घटना को किसी ने वीडियो क्लिप तैयार कर इंटनरेट मीडिया पर वायरल कर दिया। फायर‍िंंग की घटना से मुखिया के स्वजन समेत आसपास केलोग दहशत में हैं। मुखिया ने डीलर चुन्नू ठाकुर, फौजी संतोष सिंह व विकास कुमार को आरोपित बनाया है। मुखिया के घर से लौटने के बाद संतोष ने एक महिला के साथ मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

यह हुई घटना 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे डीलर चुन्नू सिंह, फौजी संतोष सिंह व विकास कुमार मुखिया के घर पर पहुंचे। पहले तो उन लोगों ने मुखिया की खोज की। उस समय मुखिया घर पर नहीं थे। तब तीनों ने एक पड़ोसी को पकड़ कर उसके कंधे पर बंदूक रखकर तीन राउंड फायर‍िंग की। फायर‍िंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। मोबाइल पर स्वजनों ने इसकी सूचना मुखिया को दी। मुखिया ने इसकी सूचना मुशहरी थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार क्यूआरटी के साथ मुखिया के घर पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। मुखिया के स्वजनों ने थानाध्यक्ष से सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी रंजिश में उम्मीदवार का तोड़ा हाथ, पांच अन्य को पीटा

साहेबगंज। थाना क्षेत्र की विशुनपुर कल्याण पंचायत अंतर्गत रामपुर फुलवरिया गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर वार्ड सदस्य पद उम्मीदवार संजय महतो के दाहिने हाथ की हड्डी तोड़ दी। उनका इलाज पीएचसी में कराया गया। इस बावत पीडि़त ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु गुरुवार को आवेदन देकर शिकायत की है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रामपुर फुलवरिया गांव वार्ड नं.10 से वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ा था। 2 नवंबर की रात्रि वोट मांगने गया। इस दौरान गांव में उनपर लाठी व बांस से लैस कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इधर, थाना की अहियापुर पंचायत के धरमपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार की मध्य रात्रि में एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हमला कर रामस्वरूप महतो, मिंता देवी, किरण देवी, अरुण कुमार व विपिन कुमार को घायल कर दिया। घायलों का पीएचसी मेंं उपचार कराया गया। घायलों ने बताया कि एक प्रत्याशी को वोट नहीं देने के आरोप में घर पर हमला कर पिटाई कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.